जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्रामीण शिक्षा को समर्पित स्थानीय सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के 'नई किरण नशा-मुक्ति केन्द्र' के तत्वावधान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों व संकाय सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर के अन्दर व बाहर विभिन्न चिन्हित स्थानों पर नशा-मुक्ति जागरूकता अभियान से जुड़े अनेक विषयपरक पोस्टर चस्पा किये।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने पोस्टर चस्पा अभियान दल के सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नशा-मुक्त समाज, विकास व उत्थान का परिचायक है। महाविद्यालय के विद्यार्थी इस अभियान को मिशन बनाकर जागरूकता फैलायेंगे, जिससे आस-पास का परिवेश नशा-मुक्ति की उज्ज्वल आशाओं से सराबोर हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि नई किरण नशा-मुक्ति केन्द्र के नोडल अधिकारी प्रो.मानप्रकाश मीणा व सह समन्वयक डाॅ. आशीष टांक के नेतृत्व में एनएसएस, एनसीसी एवं रोवर-रेंजर्स प्रवृत्ति के विभिन्न विद्यार्थियों ने दल बनाकर पोस्टर चस्पा अभियान में सहयोग प्रदान किया।किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





