स्काउट गाइड इको क्लब प्रभारियों का प्रशिक्षण एवं आमुखीकरण बैठक संपन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड उदयपुर जिले के तत्वाधान में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की नेशनल ग्रीनकोर योजनांतर्गत जिला स्तरीय इको क्लब प्रभारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं अनुमुखीकरण बैठक स्काउट गाइड मण्डल मुख्यालय के विवेकानंद सभागार में महक सनाढ्य स्काउट गाइड जिला कोषाध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य तथा मनमोहन स्वर्णकार सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट मण्डल उदयपुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

उदयपुर जिले के सी.ओ. स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के राजकीय और निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में पर्यावरणीय गतिविधियों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर संचालित की जा रही भारत सरकार की वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की नेशनल ग्रीन कर योजना के अंतर्गत जिले के राजकीय एवं निजी विद्यालयों के इको क्लब प्रभारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण और आमुखीकरण बैठक आयोजित किया गया है।

जिस बैठक में ईको क्लब प्रभारियों को उनके स्कूल तथा कालेज में इको क्लब का गठन, संचालन,रिकॉर्ड संधारण तथा ईको क्लब बोर्ड इको क्लब की विभिन्न गतिविधियां तथा विद्यालय व महाविद्यालय में पर्यावरणीय गतिविधियों के संचालन के लिए प्रदान की गयी 2500 रुपये आर्थिक सहायता का पर्यावरणीय गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सदुपयोग करने तथा प्रदान की आर्थिक सहायता राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने के संबंध में आवश्यक निर्देश प्रदान किए गये । 

पाण्डे ने इस अवसर पर प्रभारी को विद्यालय में इको क्लब वाटिका का निर्माण तथा उसकी सार संभाल तथा जल संरक्षण ऊर्जा संरक्षण कचरा निस्तारण जन चेतना रेलिया नगर भ्रमण, प्रतियोगिताएं फील्ड विजिट तथा सघन वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यालयों कचरा निस्तारण के लिए डस्टबिन रखने तथा उसके सदुपयोग की जानकारी दी। पाण्डे इस अवसर पर विद्यालयों तथा अपने आस पास के वातावरण में स्वच्छता बनाये रखने पर विशेष ध्यान दिया जाने की बात कही।

मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट उदयपुर मण्डल उदयपुर मनमोहन स्वर्णकार ने कहा कि विद्यालयों तथा महाविद्यालयों का चयन इस बात के लिए किया गया है कि वह अन्य विद्यालयों के लिए अभी रोल मॉडल बनेंगे तथा आधिकाधिक बालक, बालिकाओं को जोड़कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे।

अध्यक्ष पद से संबोधित करते हुए जिला कोषाध्यक्ष महक सनाढ्य ने कहा कि जब ईको क्लब के संचालन हेतु आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है तो इसका सही तथा वित्तीय नियम अनुसार उपयोग निर्देशित कार्यों के लिए किया जाना आवश्यक है ताकि विद्यालयों में पर्यावरणीय गतिविधियों का एक सुखद माहौल बन सके इस अवसर पर उपस्थित सभी ईको क्लब प्रभारियों  को 2500 रुपये  आर्थिक सहायता राशि का चैक प्रदान किया। बैठक में उपस्थित इको क्लब प्रभारियों ने अपने अपने विद्यालय स्तर पर इको क्लब के तहत किया जा रहे कार्यों का जानकारी दी तथा सक्सेस स्टोरी के बारे में भी बताया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments