ये हैं बॉलीवुड में अनुसूचित जनजाति वर्ग के पहले फिल्म निर्मात्री-अभिनेता पति - पत्नी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) बॉलीवुड में अनुसूचित जनजाति वर्ग की पहली फिल्म निर्मात्री एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पहले अभिनेता, लेखक, गीतकार व निर्देशक के रूप में अद्भुत जोड़ी है यह पति - पत्नी ।

आदिवासी मीना जनजाति के सम्पूर्ण इतिहास में फिल्म इन्डस्ट्री में हिन्दी फिल्म निर्मात्री के रूप में सुशीला देवी मीना मीना समाज की एकमात्र वह महिला उद्यमी हैं जिसने अब तक अपनी पूजा फिल्मस कोटपूतली के बैनर तले वर्ष 2008 में हिन्दी फिल्म "ताबीज़ दी पावर " बनाकर उसे सिनेमा घरों में रिलीज़ किया । वर्ष  2021 में इस फिल्म का सेकेण्ड पार्ट हिन्दी फिल्म "तावीज दी ताज"  बनाकर उसे वर्ल्ड वाइड डिजिटल रिलीज़ किया | अब इन्होंने आदिवासी मीना जनजाति के गौरवशाली इतिहास पर हिन्दी फिल्म "स्वाभिमान दा ऑक्सीजन" और इसके सेकेण्ड पार्ट  " ऑक्सीजन- 2 " को सफलतापूर्वक बनाकर रिलीज़ करने जा रही है । सम्पूर्ण मीना जनजाति के लिए यह गौरवशाली महिला उद्यमी है । जानकारी के अनुसार इससे पूर्व इस समाज का कोई भी व्यक्ति फिल्म निर्माण में अग्रणी नहीं रहा है । इस समाज के लिए यह अपने आप मे एक नया इतिहास है । 

वहीं इसी तरह सम्पूर्ण फिल्म इन्डस्ट्री के इतिहास में इस आदिवासी मीना जनजाति का कोई भी व्यक्ति किसी भी हिन्दी फिल्म में मुख्य अभिनेता, लेखक, गीतकार व निर्देशक के रूप में काम करता हुआ नजर नहीं आया है । लेकिन वर्ष 2008 में बाबू लाल मीना उर्फ़ बादल झरवाल ने हिन्दी फिल्म "ताबीज़ दी पावर" में मुख्य अभिनेता, गीतकार, लेखक के रूप में काम किया तो वर्ष 2021 मे हिन्दी फिल्म  "तावीज दी ताज " में वह मुख्य अभिनेता, लेखक, गीतकार व निर्देशक के रूप मे नजर आये । अब हिन्दी फिल्म  "स्वाभिमान दा ऑक्सीजन" और  "ऑक्सीजन - 2"  में यही बादल झरवाल मुख्य अभिनेता, लेखक , गीतकार व निर्देशक के रूप में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं । बस इन दोनों फिल्मों के रिलीज़ की तैयारियां चल रही हैं । 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि खास बात यह है कि मीना जनजाति की यह दोनों ही प्रतिभायें हकीकत जीवन में पति - पत्नी हैं । बॉलीवुड के सम्पूर्ण इतिहास में ऐसा कोई भी दूसरा उदाहरण हमें देखने को नहीं मिलता है । मीना जनजाति के लिए तो यह अपने आप में एक नया इतिहास है ।  

उल्लेखनीय है कि बादल झरवाल अपनी इसी अद्भुत प्रतिभा के दम पर वर्ष 2021 में अपना नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी के रूप में भी दर्ज करवाने में कामयाब रहा है । दोनों हिन्दी फिल्मो के विशेष प्रीमियर शो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित करने के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है । भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी वर्ग का यह भूतपूर्व अधिकारी अपनी सफल प्रबंधन क्षमता के लिए विख्यात रहा है और रचनात्मक कला का अद्भुत प्रतिभा सम्पन्न कलाकार है ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

 

Post a Comment

0 Comments