सदानंद सिंह यादव अंगिका साहित्य सेवा भूषण सम्मान के लिए चयनित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

रांची / झारखंड (संस्कार सृजन) झारखंड प्रदेश अंगिका समाज की प्रदेश कार्यकारिणी के चयन समिति ने  साहित्यिक सेवा,विशेष रूप से अंगिका के संवर्धन के लिए कवि एवं लोकगायक सदानंद सिंह यादव को "अंगिका साहित्य सेवा भूषण" सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

यादव हिन्दी के साथ-साथ अंगिका में भी समय-समय पर रचनाएं लिखते रहते हैं। यादव सिर्फ अपनी रचनाओं को ही स्वरबद्ध कर नहीं गाते अपितु पुराने प्रचलित संस्कार गीत,लुप्तप्राय गीत आदि को भी गाकर पुरानी पीढ़ी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।यादव को आगामी 9 मार्च को झारखंड प्रदेश अंगिका समाज के होली मिलन सह सम्मान समारोह में रांची के दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल कमड़े में अति विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों द्वारा दिया जाएगा।इससे पहले भी यादव को लेखन एवं गायन के क्षेत्र में  योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है जिनमें से " तिलका मांझी राष्ट्रीय सम्मान ","साहित्योदय साहित्य रत्न सम्मान ","शब्द शिल्पी सम्मान "आदि प्रमुख हैं।इसके अलावा यादव, विदेश मंत्रालय (भारत सरकार),झारखंड राज्य प्रदूषण बोर्ड, वन उत्पादकता विभाग द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं।साथ ही विभिन्न मंचों एवं अन्तरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा इन्हें सम्मानित किया जाता रहा है। यादव का कहना है कि सम्मानित होना व्यक्ति को ऊर्जान्वित करता है।अंगिका समाज का उन्होंने आभार प्रकट किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments