जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) रामपुरा डाबडी तहसील की ग्राम पंचायत बिहारीपुरा में मंगलवार को चल रहे तीन दिवसीय शिविर में दूसरे दिन शिविर उप जिलाप्रमुख मोहन डागर के आतिथ्य में हुआ। शिविर की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच बबली देवी शर्मा ने की। शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी कृष्ण कुमार यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमें 260 किसानों ने फार्मर आई डी बनवाई।
शिविर में डागर ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभ बताये ओर कहा कि प्रधानमंत्री/मुख्यमन्त्री कृषि किसान योजनाओं के लिए किसानों को फार्मर रजिस्ट्री शिविर में फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है इससे सरकार की किसानों के लिए सभी कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ उठा सकेगें।
इस दौरान बिहारीपुरा जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास, सरपंच प्रतिनिधि रमेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी मनोज कंवर, पटवारी राधेश्याम यादव, दिनेश यादव सहित पशुपालन, कृषि, विद्युत, सहकारिता, महिला बाल विकास विभाग के साथ आँगनबाडी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





