जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय झांकड़ा, नृसिंहपुरी में आगामी आठवीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को विशेष शुभकामनाएं दी गईं।


इस अवसर पर विद्यालय में एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण अभिभावक और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापक ममता चौधरी ने विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "सफलता का मूल मंत्र कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मनिर्भरता है। विद्यार्थी पूरी लगन और एकाग्रता के साथ परीक्षा की तैयारी करें, सफलता अवश्य मिलेगी।"

शिक्षकों ने भी अपने संबोधन में परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन, तनाव से बचने के उपाय और उत्तर पुस्तिका को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि "यह परीक्षा केवल ज्ञान को परखने का माध्यम है, इससे घबराने के बजाय इसे आत्मविकास का अवसर मानें।"

अंत में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं पत्र और प्रोत्साहन सामग्री वितरित की गई। विद्यालय परिवार ने सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेहनत और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                     2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069