जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) हर वर्ष की भांति इस बार भी उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ द्वारा गणपति नगर स्थित अरावली क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं फागोत्सव कार्यक्रम "शक्ति स्वरूपा" का आयोजन किया गया।
इस शानदार कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद मेहता महसचिव उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ, मुख्य अतिथि शचि पुरवार अध्यक्ष उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन विशिष्ट अतिथि माधुरी दीक्षित उपाध्यक्ष उ.प.रे. महिला कल्याण संगठन, डॉ मालविका गौड़ उपाध्यक्ष उ.प.रे. महिला कल्याण संगठन, कीर्ति कौशिक वरिष्ठ मंडल इंजीनियर वीना साहनी रजिस्ट्रार आरसीटी रहे।
इस दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने बताया कि आज का युग बराबर का युग आ चुका है, आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है | हमारी भारतीय रेलों के सफल संचालन में महिलाओं की भागीदारी पुरषों के बराबर हो गई है लेकिन फिर भी अभी भी महिलाओं को कही ना कही पुरुषो से ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ है जिसके लिए जागरूकता की जरूरत है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष विनोद मेहता ने बोला कि मां इस समाज की प्रथम शिक्षक होती है और एक महिला ही समाज को सही रास्ता दिखा सकती है इसलिए कभी भी महिलाओ के साथ भेदभाव की दृष्टि से नही देख कर उन्हें बराबर का दर्जा देने की सोच रखनी चाहिए। महिलाओं के लिए हमारी ट्रेड यूनियन ने अपने संघर्ष के साथ मेटरनिटी लीव, चाइल्ड केयर लीव आदि का हक हम महिलाओं को दिलवाने में सफल रहे और हम अभी की महिलाओं के लिए अनेक सुविधाओ जैसे कार्य के घंटे कार्यस्थल की स्वतंत्रता आदि को लेकर संघर्षरत है।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के प्रवक्ता अनिल चौधरी ने बताया कि इस समाज मे महिलाओं के बिना एक सक्षम समाज की कल्पना नही की जा सकती है | आज प्रत्येक प्लेटफार्म पर महिलाओं को बराबरी की नजरों से देख कर उनका उत्साहवर्धन करना चाहिए जिससे यह समाज एक अच्छी प्रगतिशील गति की ओर अग्रसर हो।
हमारा संगठन यूपीआरएमएस महिला कर्मियों के प्रति हमेशा एक अच्छी सोच रखता है और उनके उत्थान के लिए हम संकल्पबद्ध है। हम महिलाओ के अधिकारों ओर हक के लिए हमेशा प्रयासरत रहते है | महिलाओं को कार्यस्थलों पर होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के लिए सब जगह अलग से महिला रूम बनवाने समय पर चाइल्ड केयर लिव दिलवाने आदि में सफलता प्राप्त किया है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शचि पुरवार ने बताया कि आज के युग मे महिलाओं को हर क्षेत्र में जागरूक होना चाहिए | महिलाओं को स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि एक महिला के स्वस्थ रहने से पूरा परिवार स्वस्थ रहता है इसलिए महिलाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस आदि का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
कार्यक्रम गणेश वंदना के शुरू होकर स्टेस मैनेजमेंट, फैशन शो, ड्यूट डांस, नाटक, जागरूक भाषण, ग्रुप डांस, सिंगिंग, क़वीज़, म्यूजिकल चेयर गेम आदि का आयोजन किया गया | जिसमें सैकड़ो महिला रेल कर्मियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को बहुत आनंदमय शानदार बनाया।
इस शक्ति स्वरूपा कार्यक्रम को उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ महिला विंग अध्यक्ष मंजू मीना, सचिव नीलम जाटव, महिला पदाधिकारी सुमन चौधरी, बिमला देवी एवम सांस्कृतिक विंग के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज आदि ने बहुत शानदार आयोजन किया।
इस दौरान महिला रेल कर्मी कविता मीना, मुस्कान बैरवा, नीतू सैनी, पद्मिनी मिथलेश मीना, नीतू वर्मा, सुमन मीना, मोनिका बाजिया, स्वाति गडग़री, पूजा कानोरिया, नेहा यादव, काड़ी बाई मीना, कमला मीना, कामिनी इन्दोरिया, अर्चना, रीना मीना, यशिका, कल्पना, लाली मीना, तन्नू शर्मा, कनिका कंवर, अनिता, रेखा, रीटा राव, शालू, प्रियंका मल्होत्रा, रेणु शर्मा, शिवानी जोशी, रुचि शर्मा, निर्मला चौधरी, भारती रेणु भावनानी, आँचल चौधरी, मुस्कान भगत, ज्योतिका धवन, दीपा मीणा, सरिता शर्मा, दिव्या कुमारी, छवि राठौर आदि ने रंगारंग कार्यक्रमो में अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
विजेता प्रतिभागियों को उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित, मंडल सचिव महेश शर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सेकड़ो महिलाओं के साथ छोटे बच्चे मजदूर संघ के पदाधिकरी दीपक वर्मा, याकत अली, अर्जुन लाल कुमावत, राहुल कुमार, ओमा शंकर, राजू रैगर, महावीर राजोरिया आदि ने भाग लिया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.