महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित हुआ भव्य मेला

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नीमकाथाना (संस्कार सृजन) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत डेहरा जोहड़ी, गुहाला में भव्य मेला लगा। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा क्षेत्र "बम-बम भोले" के जयकारों व मंत्र उच्चारणों से गूंज उठा। मेले की खास विशेषता रही संजीव झांकियां, जिन्होंने भगवान शिव की महिमा को जीवंत कर दिया। 

इसके अलावा भक्ति भाव से ओतप्रोत रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें स्थानीय कलाकारों और भजन मंडलियों ने शिव महिमा का गुणगान किया। शिवभक्तों ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान शिव की आराधना की और जलाभिषेक कर परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

शिव भक्त मित्र मंडल मेला आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन आसपास की सभी पंचायतों के सहयोग से हर साल धूमधाम से सम्पन्न किया जाता है और इसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से मेले की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हुई।  श्रद्धालुओं ने भक्तिमय वातावरण में शिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास से मनाया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                    2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments