ब्राह्मण समाज के 111 बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार,21 विभूतियों को प्रदान की विप्र शिरोमणी उपाधि

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ब्राह्मण समाज राजस्थान जयपुर जिला देहात के तत्वावधान में शहर के मोरीजा रोड, कागलिया वाले हनुमान मंदिर में संतों के पावन सानिध्य में, समाजसेवी तिलक शर्मा के मुख्य आतिथ्य में और प्रदेशाध्यक्ष पंडित अंबिका प्रकाश पाठक की अध्यक्षता में सप्तम उपनयन संस्कार आयोजित हुआ | इसमें 111 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार पूर्ण विधि विधान से करवाया गया। वहीं 11 कुंडीय यज्ञ में यजमानों ने आहुतियां दी। अतिथियों व संतों ने मां गायत्री के सामने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया |


कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा,समाज सेवा, ज्योतिष के क्षेत्र में 21 विभूतियों को विप्र शिरोमणी उपाधि से अलंकृत किया। । जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी के नेतृत्व में पदाधिकारीयो ने संतों व अतिथियों का अभिनंदन किया | 

जिला महासचिव बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि मुख्य यजमान समाजसेवी गोपाल शर्मा रहे | पं. छोटीलाल शर्मा, कैप्टन श्रीराम शर्मा की ओर से 21 विद्वानों ने गायत्री मंत्र की दीक्षा देते हुए बच्चों को यज्ञोपवीत संस्कार व यज्ञ संपन्न करवाया |


कार्यक्रम में डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश रीडर, मक्खन लाल शर्मा, नारायण लाल शर्मा, एडवोकेट हेमेंद्र शर्मा, डॉ. राम प्रकाश शर्मा, डॉ. बंशीधर शर्मा, अशोक रेवड़का, हरिओम शर्मा, महिपाल शर्मा, मुकेश दीक्षित, भवानी शंकर शर्मा, देवानंद शर्मा, सुनीता शर्मा, आशा शर्मा सहित कई समाज बन्धु उपस्थित रहे |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments