सोलहवीं विधान सभा का तृतीय सत्र कल शुक्रवार से

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधान सभा में शुक्रवार से प्रारंभ होने जा रहे तृतीय सत्र की तैयारियों का गुरूवार को जायजा लिया। देवनानी ने विधान सभा सदन, राज्यपाल के अगवानी स्थल, चिकित्सा व्यवस्था, कैंटीन सहित विभिन्न कक्षों को देखा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने विधान सभा परिसर में मीडिया के छायाकारों के लिये की गई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। देवनानी ने मीडिया के लिये किये गये प्रबंधन को देखा और उनके लिये बेहतर व्यवस्था बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

राज्यपाल का अभिभाषण शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से :-

सोलहवीं राजस्थान विधान सभा के तृतीय सत्र का शुभारम्भ शुक्रवार को प्रातः 11 बजे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के अभिभाषण से होगा। राज्यपाल के विधान सभा पहुंचने पर विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत करेंगे। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया जाएगा और वे सलामी गारद का निरीक्षण भी करेंगे। राज्यपाल को प्रोसेशन के साथ अभिभाषण के लिए सदन में ले जाया जाएगा।

साइबर अपराध जानकारी रखें-सतर्क रहें का अनावरण : - 

देवनानी ने गुरुवार को विधान सभा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की विधान सभा शाखा द्वारा बैंकिग फ्रॉडस से बचने के लिये आवश्यक जानकारियों के फोल्डर का अनावरण किया। देवनानी को बैंक के मुख्य प्रबंधक संजय शर्मा ने बताया कि यह फोल्डर सभी विधायकगण सहित बैंक के ग्राहकों को उपलब्ध कराये जायेंगे। इस अवसर पर विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा और बैंक की उपप्रबंधक भावना बठीजा भी मौजूद रही ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments