ज्योति कलश रथ यात्रा का भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ समापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में ज्योति कलश रथ यात्रा का पूरे हिंदुस्तान में भ्रमण किया जा रहा है। अखंड ज्योति एवम परम वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में चौमूं नगर के मुख्य मार्गो में बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें तीन सौ इक्यावन से अधिक महिलाओं ने अपने सिर पर कलश को धारण किया। 

कलश यात्रा गायत्री प्रज्ञा पीठ राधाबाग कॉलोनी से प्रारंभ होकर थाना मोड़,धौली मंडी,रावण गेट,नया बाजार,चौपड़,सदर बाजार,त्रिपोलिया बाजार, लक्ष्मीनाथजी का चौक,बावड़ी गेट,बस स्टेंड,सामोद रोड बंधा ,श्री वीर हनुमान जी रास्ता, आमलिया में स्थित बदनपुरा चौक पर पहुंची। 

कलश यात्रा के साथ आए हुए ज्योति कलश का नगर वासियों ने पुष्प वर्षा करके जगह जगह पर स्वागत किया। बदनपुरा चौक पर विश्व कल्याण व लोक कल्याण हेतु भव्य दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। ज्योति कलश की साक्षी में सभी भक्तजनों ने महाकाल की आहुतियां प्रदान की। ज्योति कलश की सभी माताओं ,बहिनों और भाईयों ने आरती उतारी।  विभिन्न स्थानों पर युग निर्माण योजना सत्संकल्प के सूत्र के पम्पलेट वितरित किए गए। सभी चरणों को मिलाकर लगभग हजारों घरों में देव स्थापना की गई।

गायत्री परिवार के ट्रस्ट समिति अध्यक्ष विनेश अग्रवाल ने सभी समाज व प्रतिष्ठित महानुभावों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। साथ ही देवस्थापना करवाई गई। इस दौरान शांतिकुंज प्रतिनिधि पाबूदान कुमावत, नवरतन पुरी ,सावरमल अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, एड. जितेंद्र सिंह बीजावत,मालचंद बुनकर ,मदनलाल विजय, महेंद्र विजय, दिनेश खेमावाला,कालूराम कटारिया,दीनदयाल पारीक,रामधन टाक,भवानी सिंह, अमित गोठवाल, अमित अग्रवाल, सोहनलाल कुमावत, महिला मंडल से ममता दादरवाल,शकुंतला देवी, तुलसादेवी ,कविता सैनी,सरोज शर्मा,अनिता अग्रवाल,सुनीता अग्रवाल,एवम प्रज्ञापीठ कार्यकर्ता रमेश राजपाल आदि परिजन उपस्थित रहे।  यह जानकारी गायत्री परिवार चौमूं के व्यवस्थापक एवं सचिव राजकुमार शर्मा ने दी।

 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- 1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

                   2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments