जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं/जयपुर (संस्कार सृजन)सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय कालाडेरा के तत्वावधान में बाबा साहब डाॅ. भीमराव आम्बेडकर की 69 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित सभी संकाय सदस्यों ने बाबा साहब के चित्र के समुंख पुष्पांजली अर्पित की।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जय भारत सिंह ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि डाॅ. भीमराव आम्बेडकर भारत के वो रतन थेे, जिन्होनें सामाजिक भेदभाव केे विरूद्ध चेतना को जागृत कर एक बडे अभियान को दिशा दी, जिसके चलते आज दलितो, श्रमिकों, किसानों व महिलाओं के अधिकारों का मार्ग प्रशस्त है। इस अवसर पर डाॅ. ज्योति अरूण ने डाॅ. भीमराव आम्बेडकर के जीवन चरित्र को रेखांकित करते हुए कहा कि डाॅ. भीमराव आम्बेडकर बहुज्ञ, विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनितिज्ञ, लेखक व समाज सुधार आदि क्षैत्रों की विशिष्ट भारतीय सम्पदा थे, जिन पर प्रत्येक भारतीय को हमेशा गर्व रहेगा।
श्रद्धांजली सभा के इस विशेष अवसर पर अकादमिक डीन प्रो. रजनी शर्मा, डाॅ. चिरंजी लाल, डाॅ. रूबी शर्मा, प्रो. रेणु बाला, प्रो. मानप्रकाश मीणा, डाॅ. शक्ति सिंह, डाॅ. रामेश्वर लाल मीणा, डाॅ. सूर्यप्रकाश शर्मा, डाॅ.सुनिता पालावत, डाॅ. गिरधारी लाल मीणा, डाॅ. सुरेन्द्र कुमार मीणा, डाॅ. चन्द्र प्रकाश सैनी, डाॅ. महेन्द्र देवन्दा, डाॅ. मनू शरद पाठक डाॅ. जितेन्द्र लोढा सहित सभी संकाय सदस्यों की बाबा साहब के प्रति श्रद्धामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन डाॅ. सुभाष वर्मा ने किया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





