रेखा चावला को मिला राष्ट्र स्तरीय डॉ. विधान चंद्र राय समर्पण गौरव सम्मान 2024 अवार्ड

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) समर्पण संस्था द्वारा 9वां राष्ट्र स्तरीय ,"समर्पण समाज गौरव 2024 "अवार्ड समारोह केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर के न्यू ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में देश भर के चयनित 54 विभूतियों को 15 श्रेणियों में " समर्पण समाज गौरव 2024" अवार्ड से नवाजा गया |

चिकित्सा सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए समर्पण संस्था द्वारा महिला चिकित्सालय जयपुर में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रेखा चावला को "डॉ.विधान चंद्र राय समर्पण गौरव 2024" अवार्ड से सम्मानित किया गया।                

गौरतलब है कि चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रेखा चावला को चिकित्सालय स्तर पर 6 बार, मेडिकल कॉलेज स्तर पर 2 बार, निदेशालय स्तर पर एक बार एवं राज्य स्तरीय नर्सेज के सर्वोच्च सम्मान- फ्लोरेंस नाइटिगल अवार्ड, से सम्मानित किया गया है।                            

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर हरि सिंह गौड़, केंद्रीय विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश के कुलाधिपति- के .एल. बेरवाल रहे। अध्यक्षता जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलाधिपति डॉक्टर लोकेश शेखावत ने की । कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व समर्पण प्रार्थना के साथ की गई, जिसे संस्था के कोषाध्यक्ष राम नारायण नागरवाल व सुवग्या माल्या ने उच्चारित करवाया।               

समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्र स्तर पर ,"समर्पण गौरव सम्मान समारोह" का आयोजन जरूरतमंद, असहाय व पीड़ित व्यक्तियों की सहायतार्थ अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 विभूतियों को सम्मानित कर किया जाता है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments