कवयित्री नीलेश जैन शिखा हिंदी काव्य शिरोमणि उपाधि से हुई सम्मानित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

आगरा (संस्कार सृजन) जिले की प्रसिद्ध साहित्यकार ,कवयित्री नीलेश जैन 'शिखा' को एक कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया गया है। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से आगरा के सेंट एंथनीज जूनियर कॉलेज की अध्यापिका, कवयित्री, लेखिका को काव्य शिरोमणि मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे शिक्षिका पद पर पदस्थ होते हुए काव्य सृजन में क्रियाशील रहती आईं हैं।


देवनागरी लिपि के सरंक्षण, नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय स्तर की वैश्विक हिंदी अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में हिंदी काव्य शिरोमणि मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है। 

नीलेश जैन 'शिखा' उत्तर प्रदेश की कवयित्री एवं लेखिका हैं। इन्होंने हिंदी व्याकरण की कई पुस्तक लिखी है। यह लघु कथा, कहानी, नाटक ,गीत, कविता, गजल की रचनाओं से साहित्य की सेवा में निरंतर कार्यरत रही हैं। ये अनेक कवि सम्मेलनों में सहभागी रही है। साहित्य -सृजन एवं उत्कृष्ट अध्यापन -कार्य के लिए  इन्होंने अनेक प्रशस्ति -पत्र प्राप्त किए हैं।  हिंदी - साहित्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संचालन में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई सम्मान भी मिल चुके हैं।

शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित वैश्विक हिंदी अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में 1240 रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से सहभागिता जताई थी जिसमें से उत्कृष्ट 100 रचनाकारों को काव्य लेखन में उत्कृष्ट रचनाकार घोषित कर हिंदी काव्य शिरोमणि मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं -  राज्य तथा जिले की सरकारी संस्थाओं को प्रतिभा प्रोत्साहन के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। शब्द प्रतिभा का यह कदम देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है। संस्था अपने उल्लेखनीय कार्यों से देश विदेश में ख्याति प्राप्त कर चुकी है। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments