मैथिली भोजपुरी छठ पूजा एकता समिति की विशाल छठ पूजा एवं भजन संध्या 7 को

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

डाला छठ महापर्व : एनबीसी हटवाड़ा दुर्गा विस्तार कॉलोनी में होगा मुख्य आयोजन 

जयपुर में बनेंगे कृत्रिम जलाशय,अपने समाज बंधुओ के बीच होगा छठ मईया का गुणगान

जयपुर (संस्कार सृजन) कार्तिक मास कई मायनो में खास होता है | पांच दिवसीय दीपोत्सव के साथ ही लोग आस्था, सामाजिक समरसता ,साधना आराधना और सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ की तैयारी शुरू करते हैं |


मैथिली भोजपुरी छठ पूजा एकता समिति के अध्यक्ष संजीव मिश्रा ने बताया कि मूलतः जयपुर में बिहार के प्रवासियों की बड़ी आबादी निवास करती है | हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भी समाजजन जयपुर महानगर में अपनों के बीच जाकर पर्व की खुशियां मनाएंगे । राजस्थान के राजधानी जयपुर में गलता जी तीर्थ, दिल्ली रोड ,प्रताप नगर, मालवीय नगर ,मुरलीपुरा, हसनपुर हटवाड़ा दुर्गा विस्तार पार्क,विश्वकर्मा ,जवाहर नगर ,आदर्श नगर व अन्य क्षेत्र में डाला छठ महापर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा । जगह-जगह साफ सफाई, जलाशय बनाने कि तैयारी चल रही है |

जयपुर में रह रहे प्रवासी बिहारवासी 5 लाख से अधिक व प्रदेश भर में लगभग 30 लाख लोग प्रवासरत हैं | जयपुर में लगभग 60 फ़ीसदी लोग अपने शहर के बीच इस महापर्व को मनाएंगे । समाज के वरिष्ठ सदस्य नोखेलाल ने बताया कि छठ महापर्व महिलाओं को अस्तित्व को भी सम्मानित करता है | 5 नवंबर को नहाय खाय से छठ पर्व शुरू होगा और 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित कर इस महापर्व को संपन्न किया जाएगा ।

समिति के उपाध्यक्ष शंकर राय, कोषाध्यक्ष नोखेलाल महतो, रंजीत पाठक, सचिव चंदन रावत, सह सचिव संजय मिश्रा एवं ललित महतो, शत्रुध्न शाह, रामकृपाल शाह, वकील महतो, फूल बाबू महतो ,संजय ठाकुर तैयारी में लगे हुए हैं |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


         

Post a Comment

0 Comments