लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने श्याम बाबा के दर्शनों को लेकर लगाया बड़ा आरोप

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

सीकर (संस्कार सृजन) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी विधानसभा विधायक नंदकिशोर गुर्जर सीकर जिले के खाटू श्याम जी स्थित बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचे थे,तो उन्होंने देखा की सुरक्षा गार्ड पैसे लेकर लोगों को वीआईपी दर्शन करवा रहे थे | इसको लेकर विधायक ने ख़ासी नाराजगी जताई और सुरक्षा गार्डों से झड़प भी हुई |

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोनी विधानसभा से विधायक नंदकिशोर गुर्जर कल रात को करीब 9 बजे 3 हजार  यात्रियों के जत्थे के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे | सुबह खाटू श्याम जी पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन करने के दौरान यह घटना घटी | जिला प्रशासन और देवस्थान मंत्री से दूरभाष पर बात कर सरकार से मंदिर का अधिग्रहण करने का सुझाव दिया |

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मीडिया से रूबरू होते वह कहा कि "हमारे मुख्यमंत्री महोदय ने उत्तर प्रदेश में बहुत अच्छी व्यवस्था कर रखी है | इस तरह की लूट कहीं नहीं है, की खुलेआम रिश्वत ली जाए फिर दर्शन करवाए जाएं | भगवान के यहां तो जिनके पास कुछ भी नहीं है उनको भी दर्शन करने का अधिकार है | मैंने तो लाइन में लगकर दर्शन किए | बाबा श्याम राजस्थान के ही नहीं पूरे विश्व के हैं | मेरी राजस्थान सरकार से यही मांग है कि असम में, उत्तर प्रदेश में, महाराष्ट्र में तमाम जगहों पर बोर्ड बने हुए हैं, सरकार इस मंदिर का अधिग्रहण कर ले | 

विधायक ने आगे कहा कि कमेटी बनाकर किन्ही व्यक्तियों का एक लालच का अड्डा बन जाए, जहां प्रशासन के लोग भी इसमें लिप्त हैं, मैंने पता किया तो बड़ी तकलीफ हुई | बाबा श्याम के दरबार में करोड़ों का खेल हो रहा है | मुझे उम्मीद है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री गौ भक्त हैं और बाबा श्याम के भक्त भी होंगे | कहीं ना कहीं यह आवाज बाबा श्याम की ही है | आज मेरे सामने जो हुआ बहुत खराब लगा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments