जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उत्तर प्रदेश (संस्कार सृजन) जिले की प्रसिद्ध कवियित्री, लेखिका तथा प्रोफेसर डॉ. रानी शुक्ला "कादंबरी" को एक कार्यक्रम के बीच सम्मानित किया गया है। नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर जिले की युवा कवियित्री, लेखिका तथा प्रोफेसर डॉ. रानी शुक्ला " कादंबरी " को सम्मानित किया गया है। वर्तमान में वे शिक्षिका पद पर पदस्थ होते हुए काव्य सृजन में क्रियाशील रहती आईं हैं।
देवनागरी लिपि के सरंक्षण, नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, हिंदी भाषा साहित्य के विकास तथा साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित की गई अंतरराष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक आइडल अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में हिंदी आइडल मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। डॉ. रानी शुक्ला " कादंबरी "प्रदेश की ख्याति प्राप्त नवोदित लेखिका हैं। इनकी सैकड़ों रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं साथ ही शिक्षा तथा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दर्जनों सम्मान भी मिल चुके हैं।
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित वैश्विक हिंदी अंतर्राष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में 982 रचनाकारों ने अपनी कविता के माध्यम से सहभागिता जताई थी जिसमें से उत्कृष्ट 120 रचनाकारों को काव्य लेखन में उत्कृष्ट रचनाकार घोषित कर हिंदी आइडल मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने कहा कि किसी भी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने से उसकी कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। राज्य तथा जिले की सरकारी संस्थाओं को प्रतिभा प्रोत्साहन के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। शब्द प्रतिभा का यह कदम देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है।
चयन समिति संयोजक चरना कौर ने कहा कि नवोदित रचनाकार डॉ. रानी शुक्ला "कादंबरी " में लेखन की एक अदभुत क्षमता देखी गई, यदि लेखन को गति मिली तो कानपुर जिला ही नहीं देश में नाम रोशन करेंगी। डॉ. रानी शुक्ला की काव्य रचना में समाज परिवर्तन की क्षमता पाई गई है ऐसी नवोदित तथा अन्य अग्रज रचनाकारों को राज्य सरकार की ओर से नगद पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.