जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) अलवर में आगामी 15 सितंबर 2024 को संस्कृति नृत्य कला संस्थान द्वारा मत्स्य रत्न अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
सेना के पूर्व नायक उदयवीर सिंह यादव को मत्स्य रत्न अवार्ड 2024 के लिए नामांकित किया गया है। सेना में सेवा के दौरान सैन्य सेवा करते हुए उदयवीर के दोनों पैर काटने पडे। उदयवीर को यह सम्मान सैन्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए दिया जा रहा है।मत्स्य रत्न अवार्ड अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों को यह सम्मान दिया जा रहा है। उदयवीर का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है। पूर्व सीडीएस जनरल विपिन रावत द्वारा लाइफ टाइम आचिवमेंट सम्मान भी मिल चुका है। राजस्थान सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर श्रेष्ठ दिव्यांग व्यक्ति का सम्मान भी प्राप्त कर चुके हैं।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.