जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) सेंट एंजिलम नॉर्थ सिटी (झोटवाड़ा) विद्यालय में प्रधानाचार्य फादर थॉमस मणिपालपुरम के नेतृत्व में भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों ने सभी शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनका मन मोह लिया। कार्यक्रम में दिल छू लेने वाली नृत्य प्रस्तुतियाँ और संगीतमय गीतों ने समां बांध दिया, जिससे पूरा माहौल जीवंत हो उठा।
प्रधानाचार्य ने अपने प्रभावी भाषण में स्कूल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए सभी शिक्षकों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को कच्ची मिट्टी और शिक्षकों को एक कुम्हार के रूप में परिभाषित करते हुए विद्यार्थी जीवन में शिक्षक के महत्व को सुंदर शब्दों में व्यक्त किया। अंत में उन्होंने सभी को प्रेरित करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व को और भी गहराई से समझने का संदेश दिया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





