जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
किशनगढ़ रेनवाल (संस्कार सृजन) स्वतंत्र पत्रकार,सामाजिक कार्यकर्ता, योग एवं प्राकृतिक सह-चिकित्सक और शिक्षाविद डॉ.लक्ष्मी नारायण सामरिया को यूरो एशियन यूनिवर्सिटी, एस्टोनिया (यूरोप) द्वारा महाराष्ट्र की राजधानी फिल्म सिटी मुंबई के इंटरनेशनल फैब होटल में आयोजित कार्यक्रम में मानद डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया ।
गौरतलब है कि शिक्षाविद् लक्ष्मी नारायण सामरिया को यह सम्मान उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों पत्रकारिता,साहित्य लेखन,अध्यात्म,योग,जल संरक्षण,पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता,वृक्षारोपण, जीव सुरक्षा,शिक्षा के प्रचार प्रसार,स्वास्थ्य जागरूकता,चिकित्सा सेवा एवं समाजसेवा जैसे जीवन से जुड़े सभी क्षेत्र में किये गए सराहनीय और उल्लेखनीय कार्यों के लिए यूनिवर्सिटी सामाजिक कार्य में पीएचडी डिग्री प्रदान की गई ।
इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बतौर भारतीय प्रशासनिक अधिकारी डॉ.विजय एन सूर्यवंशी,यूरो एशियन यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर सिबेशन मेंडेस, पूर्व रजिस्ट्रार मुंबई विश्वविद्यालय डॉ.दिनेश कांबले, छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय वाइस चांसलर डॉ.केशरी लाल वर्मा,सहायक पुलिस आयुक्त कल्याण नारायण घेटे,डॉ.अशोक येंडे लोकपाल, डॉ.प्रदीप भारद्वाज, संसद सुखदेव भगत,प्रसिद्ध वैज्ञानिक मंदा नरसिम्हाचारी, डॉ.रंदीमा पाथिरोगे, धैर्यशील जाधव, डॉ.राजाराम महतो, एच ई एम एन सरदार अली,के शाहुल हमीद,डॉ. रोशन पालेवर ग्लेबल मंचासीन रहे |
सामरिया उपखंड,नगर पालिका स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए कई बार सम्मानित किए जा चुके है इनकी लघु स्मारिका ' द ग्लिपसेज ऑफ सामरिया इन सोशल वर्क्स' का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया, 'अतीत की सुनहरी यादें' तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, 'माई डीड्स माई थॉट्स' तत्कालीन संस्कृत शिक्षामंत्री डॉ.सुभाष गर्ग एवं 'खटीक समाज दर्शन' का बांदीकुई स्थित संत दुर्बलनाथ मंदिर के मंहत मंगल नाथ जैसे कई नामचीन हस्तियां कर चुकी है |
सामरिया ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता- पिता,गुरुजनों एवं पत्नी को दिया है इस कामयाबी पर बधाई देने वालों में माता-पिता,पत्नी सहित परिजनों के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष अमित ओसवाल,भाजपा नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला,नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश रैगर,पूर्व नगर उपाध्यक्ष सीताराम बसनीवाल सहित समूचा पत्रकार एवं शिक्षाजगत सम्मिलित है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





