जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर रोड स्थित डेरा राधास्वामी सत्संग सहजो चौमूं ट्रस्ट पर आज गुरु मां चिड़िया देवी की स्मृति में विशाल भंडारा एवं समागम का आयोजन किया गया | सेवादास महाराज ने गुरु मां के जीवन पर प्रकाश डाला ।
प्रवचनों में बताया कि गुरु मां का लगभग 70 वर्ष का सेवा काल दिव्य संत महात्माओं की सेवा में समर्पित किया | संगत का जब भी किसी भी समय डेरे में आना होता तो आपके द्वारा सहजोबाई महाराज के आदेश अनुसार भोजन करके ही जाने दिया करती थी और माता बहनों की तो कुछ अलग ही बात थी | जब भी आपको भूख लगे तो रसोई घर में बिना संकोच जाकर भोजन कर ले | आज भी गुरु मां को चिड़िया बाई के नाम से ही कह कर पुकारते हैं |आपकी सेवा का भाव संगत वह डेरा में पधारने वाले सभी जीवों का अपार स्नेह बढ़ता ही गया |

राधास्वामी कोऑर्डिनेटर गुरु चरण सैनी ने बताया कि गुरु मां ने अपना भौतिक चोला 10 सितंबर 2024 को छोड़कर राधा स्वामी दयाल के चरणों में विलीन हो गई | धन्य हो ऐसी जीव को जिसने अपना तन मन धन से सेवा कर सर्वस्व संत महात्माओं के सानिध्य में बिताया |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





