सपना चौधरी 34वाँ बर्थडे:बॉलीवुड ही नहीं, भोजपुरी में भी जलवा बिखेर चुकी हैं सपना चौधरी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

मुंबई (संस्कार सृजन) हरियाणवी डांसर और रागिनी सिंगर सपना चौधरी आज 34 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 25 सितंबर, 1990 को हरियाणा के रोहतक में हुआ था। उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में बतौर स्टेज डांसर करियर की शरुआत की थी और अपने डांस मूव्स से सभी के दिलों पर राज करने लगीं। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस’ में एंट्री ली। यहां से उन्हें पहचान दुनिया भर में मिली। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।


सपना चौधरी ने पहली बार भोजपुरी फिल्मों में रवि किशन की फिल्म में काम किया था। वो भोजपुरी में पहली बार आइटम सॉन्ग करते हुए नजर आई थीं। ये फिल्म ‘बैरी कंगना 2’ थी। ये भोजपुरी की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म थी। इसमें रवि किशन के साथ काजल राघवानी और शुभि शर्मा अहम किरदार में थीं। इस फिल्म में सपना चौधरी का एक आइटम नंबर ‘मेरे सामने आके’ था, जिसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही वो खेसारी लाल यादव के साथ भी ठुमका लगा चुकी हैं। दोनों को हरियाणवीं गाना ‘मटक मटक’ में देखा गया था।

पवन सिंह के साथ किया था ‘लहंगा लहक जाई’ :-

इसके साथ ही सपना चौधरी ने भोजपुरी में पवन सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो ‘लहंगा लहक जाई’ में काम किया था, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस जोड़ी के गाने ने यूट्यूब पर धमाल भी मचा दिया था। इसे पवन सिंह के साथ ही शिल्पी राज ने गाया था। इसे 70 मिलियन से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। गाना खूब वायरल हुआ था। इतना ही नहीं, 2021 में चर्चा ये भी रही थी कि सपना चौधरी निरहुआ दिनेश लाल यादव के साथ नजर आएंगी। दोनों के भोजपुरी फिल्म ‘मजनू’ में काम करने की चर्चा खूब रही थी।

कभी मनोज तिवारी समझते थे ‘घमंडी’ :-

बहरहाल, ये तो थी सपना चौधरी की भोजपुरी फिल्मों और गानों के बारे में। इसके अलावा भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वो सपना चौधरी को लेकर बात करते हुए नजर आए थे। उस वीडियो क्लिप में एक्टर ने बताया था कि कभी वो एक्ट्रेस को ‘घमंडी’ समझते थे। मनोज का ये वीडियो सपना के इंस्टाग्राम फैन पेज से शेयर किया गया था। इसमें मनोज को कहते हुए देखा गया था कि वो पहले सपना को घमंडी समझते थे। उन्हें लेकर उनकी ऐसी सोच इसलिए थी क्योंकि उनका मानना था कि जब वो भी स्टार बने थे तो उनके अंदर भी घमंड आ गया था। मनोज को लगा था कि स्टारडम में घमंड आता ही आता है। उनकी बातों को सुनकर सपना ने हंसने का रिएक्शन दिया था।

मनोज तिवारी ने उनसे मुलाकात की बात भी बताई थी और कहा था कि जब वो उनसे एक प्रोग्राम में मिले तो उन्होंने (सपना) अपनी मम्मी से उन्हें इंट्रोड्यूस करवाया था। ये सुनकर उन्हें अच्छा लगा था और तब यकीन हुआ था कि सपना भी गांव की एक भोली-भाली इंसान हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments