Rashifal: आज 06 सितंबर 2024 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

 जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।06 सितंबर 2024 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता संतोषी को समर्पित हैअंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 06 सितंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि-मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन का आगमन होगा। किसी भी तरह के निवेश से फिलहाल बचें। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का आज मन अशांत रहेगा। सेहत के प्रति सतर्क रहें। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा व कुछ व्यापारियों को कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के मौके मिलेंगे। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। हालांकि आज आपका आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। पर, मन परेशान भी हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है।

कर्क राशि-आज का दिन लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा है। कवियों के लिए अच्छा दिन है। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता का ध्यान रखें। कुटुंबों में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे।

सिंह राशि-आज किसी काम में जीत हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे पर, अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि-आज लिखने-पढ़ने में रूचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार के लिए परिवार के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। बड़े-बुजुर्ग अपनी संपत्ति को बच्चों में बांट सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय संभव है। किसी भी तरह का आर्थिक रिस्क लेने से बचें।

तुला राशि-आज खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। आत्मसंयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन की साज-सज्जा व वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबारियों को मुनाफे के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। तरक्की के अवसर खुद सामने आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि-आज पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारेाबार का विस्तार होगा। वाहन सुख बढ़ेगा। नपा-तुला रिस्क ही लें। किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह अच्छा समय है।

धनु राशि-आज वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। फिर भी मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। व्यापार का विस्तार होगा। भूमि, वाहन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख बढ़ेगा।

मकर राशि-आज आपके साहस में वृद्धि होगी और कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। हालांकि किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। आर्थिक रूप से अच्छा दिन है।

कुंभ राशि-आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता हासिल होने से उत्सुकता बरकरार रह सकती है।

मीन राशि-आज मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक रूप से थोड़ा परेशान होंगे लेकिन दिन के अंत में सफलता हासिल होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments