Rashifal: आज 03 सितंबर 2024 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।03 सितंबर, के दिन मंगलवार है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा-उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी के पूजन से सुख-संपदा में वृद्धि होती है और भय, रोग, कष्ट आदि भी दूर होते हैंअंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 03 सितंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि-मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और सेहत के मामले में अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। दिन खत्म होने तक नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें क्योंकि मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने और कुछ नई स्किल्स सीखने में टाइम इन्वेस्ट करने के लिए यह अच्छा दिन होगा।

वृषभ राशि-वृषभ राशि वाले आज अच्छे प्रॉफिट की उम्मीद कर सकते हैं। अहंकारी न होने का प्रयास करें। आपकी कड़ी मेहनत आपको प्रमोशन दिला सकती है। कारोबार फलेगा-फूलेगा। नया कार्यभार मिलने की भी बड़ी संभावना है। आपको आज सीनियर्स के साथ सावधानी बरतने की जरूरत है, हो सकता है आप पॉलिटिक्स का शिकार हो जाएं। सुझावों के प्रति खुले रहें, भले ही वे आपके जूनियर्स से ही क्यों न आए हों।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों आज ऑयली फूड से दूरी बनाएं। आपके काम की तारीफ होगी। व्यवसायी अपने काम का विस्तार करेंगे और अच्छा मुनाफा हासिल करेंगे। यह एक सपने के सच होने जैसा दिन साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको खासतौर पर अपने स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। आज का दिन कुल मिलकर शुभ साबित हो सकता है।

कर्क राशि-कर्क राशि वालों आज आपकी सेहत और लव लाइफ नॉर्मल रहेगी। अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट में हरी सब्जियां शामिल करनी चाहिए। बिजनेस करने वाले लोगों को आर्थिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है। कुछ नुकसान होने की भी संभावना है। फिटनेस पर ध्यान दें। आज आपको पॉजिटिव एटीट्यूड मेन्टेन करना चाहिए। तनाव से दूर रहें। आपको अपने टारगेट को पूरा करने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करने पड़ सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को आज परिवार के किसी सदस्य से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आर्थिक स्थिति उम्मीद के मुताबिक रहेगी लेकिन कुछ अप्रत्याशित खर्चे चीजें बिगाड़ सकते हैं। आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन अंत नॉर्मल रहेगा। ऑफिस की पॉलिटिक्स आपके काम करने की स्पीड को धीमा कर सकती हैं। इसलिए तनाव से बचने के लिए सेल्फ केयर पर फोकस करें। आप मनमुताबिक परिणाम नहीं पा सकेंगे।

कन्या राशि-कन्या राशि के लोगों आपके खर्चे बढ़ सकते हैं आज। पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों में मतभेद हो सकता है। आज करियर में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। हाइड्रेटेड रहें और लाइफ में बैलेंस बनाने पर फोकस करें। आपको अपनी फाइनेंशियल कंडीशन के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। शाम तक आपको कुछ राहत मिलने की संभावना है।

तुला राशि-तुला के जातकों के लिए विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा और आप अच्छे मुनाफे की भी उम्मीद कर सकते हैं। आज आपको तारीफ मिल सकती है। इंकम बढ़ाने और प्रमोशन पाने के लिए आपको पूरे लगन के साथ ऑफिस के टास्क कंप्लीट करने चाहिए। आर्थिक रूप से यह एक अच्छा दिन है। करियर के नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि वालों आज व्यवसायियों को दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल्स को प्यार का अनुभव हो सकता है। कुछ योजनाएं गलत साबित हो सकती हैं और इसका भार आप पर भी आ सकता है। सलह यह रहेगी कि सावधान रहें। केवल वही जिम्मेदारियां लें, जिनके बारे में आप कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं। जैसे-जैसे दिन गुजरेगा सिचूऐशन बेहतर होगी।

धनु राशि-धनु के जातकों को आज प्रॉफिट उम्मीद से कम होगा। कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। दफ्तर में टिके रहने के लिए बहुत कड़ी मेहनत करनी होगी। धैर्य रखने की कोशिश करें। व्यवसायियों को स्टाफ से जुड़ी प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने सहकर्मियों के साथ बातचीत करते दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

मकर राशि-मकर राशि वालों आज के दिन नौकरी में बदलाव होने की संभावना है। आज आपको अपनी मेंटल हेल्थ का खास ख्याल रखना चाहिए। बिजनेस करने वाले कुछ लोग अपना पार्टनर बदलना चाह रहे होंगे। लाइफ में प्रॉब्लम आना नॉर्मल है। दिन की शुरुआत में अपने करियर को लेकर आप स्ट्रगल कर सकते हैं। काम का प्रेशर ज्यादा महसूस होगा। हिम्मत न हारें और पॉजिटिव रहने की कोशिश करें।

कुंभ राशि-कुंभ राशि के जातकों कारोबार से जुड़े लोगों को आज सावधान रहने की जरूरत है। लाइफ पार्टनर के साथ कनेक्शन को स्ट्रांग बनाने के लिए आप डेट पर जा सकते हैं। कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिससे आपकी प्लानिंग पूरी होने में देरी हो सकती है। प्रोडक्टिविटी आज रोज के मुकाबले नॉर्मल से स्लो रहेगी। कॉन्फिडेंस में आपके कमी आ सकती है। सेहत आज अच्छी रहेगी।

मीन राशि-मीन राशि वालों को आज पैसों के मामले में आपको निराशा का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आज खर्चे बढ़ सकते हैं और आपका बजट गड़बड़ा सकता है। कॉन्फिडेंस में कमी हो सकती है। हो सकता है कि आप अपने टारगेट पूरे न कर पाएं। तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। आपके सिनीयर्स आप पर बिना किसी वजह के प्रेशर डाल सकते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q



हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments