जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) पक्की भायली फाउंडेशन ने जयपुर स्थित एक निजी होटल में सोने की चिड़िया भारत बंधन एवं स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया । क्लब की फाउंडर सोनू अग्रवाल ने बताया कि इस दौरान भारत माता की आरती और देश भक्ति गीतों के साथ लहराते हुए झंडों के साथ स्थापना दिवस मनाया गया |
एक अन्य आकर्षण विश्व की सबसे छोटी हैंडरिटन गीता का दर्शन इसके लेखक द्वारा कराया गया। तलवार डांस, फाउंडर सोनू अग्रवाल और एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर मनजीत अरोड़ा का राधा कृष्ण नृत्य, जॉइंट सेक्रेटरी महामंत्री मिथिलेश बाढ़धार का चुनरी तारा री चुनरी गाना आकर्षण रहा |
इवेंट का सबसे अनोखा प्रोग्राम वाइस प्रेसिडेंट अमिता मालू द्वारा निर्देशित एवं अभिनीत नुक्कड़ नाटक रहा, जिसमें सांस्कृतिक मंत्री भावना गहलोत, सेक्रेटरी कंचन लता राजपुरोहित, एडवाइजर आरती गोयल, रूपल ने पार्टिसिपेट किया।
मुख्य अतिथि संरक्षक बसंत जैन-निर्मला जैन रहे। ओनारिका अमृता श्री को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। इसके अलावा स्पेशल वीआईपी गेस्ट ममता शर्मा ,सरोज सामरिया, एडवाइजर उषा शिनॉय, रजनी कोठारी, पूनम खंगारोत ,रोहित शर्मा, सीमा माही, बाबूलाल, डालेन्द्र तिवारी मालाबार गोल्ड एंड डायमंड, एंकर दिव्या, भावना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.






