जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
कोटा (संस्कार सृजन) खेडली फाटक स्थित गंगेश्वर महादेव मंदिर में नंद उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने भजन कीर्तन कर नंद बाबा व यशोदा माता को खूब बधाइयां दी। छोटे-छोटे बच्चों को नंदलला के रूप में सजाकर महिलाओं ने खूब नाच गान किया।
मंदिर महिला मंडल अध्यक्ष विमला कंवर राठौड़ ने बताया कि मंदिर को आकर्षक फूलों की सजावट व गुब्बारों से सजाया गया। नंद बाबा का पात्र सीमा सोनी व यशोदा माता का पात्र मीनू शर्मा ने निभाया। इस दौरान अर्चना मित्तल,सुप्रिया विजयवर्गीय,अनीता मित्तल, इंदिरा सिंगल,प्रेम बाई महावर,ममता जांगिड़,इंदिरा,लता विजय, सोहनी देवी,गुड्डी बाईसा,चंद्रकला शर्मा,संतोष गर्ग,मधु भारद्वाज, कुसुम यादव सहित धर्म प्रेमी मौजूद रहे।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





