जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) एआईसीसी ह्युमन राईट की राजस्थान स्टेट कमेटी ने मंगलवार को जयपुर नगर निगम हैरिटेज और ग्रेटर के आयुक्तों को लिखित ज्ञापन प्रेषित कर आग्रह किया है कि निकाय क्षेत्रों में बरसात के समय में खोदे जाने वाले तहखानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाये।
एआईसीसी ह्युमन राईट की राजस्थान स्टेट कमेटी के प्रदेश महासचिव और मीडिया ईंचार्ज जयन्त कुमार जैन ने बताया कि बरसात के समय में आवासीय और आबादी वाले क्षेत्रों में भवनों व उनकी नीव में सीलन/नमी के चलते दीवारें कमजोर तो है ही साथ ही जमीन में भी नमी के चलते तहखाना, पानी का टैंक खोदने, नीव खोदने से भारी समस्या खड़ी हो सकती है।
हैरिटेज जयपुर शहर में तो सालों से तहखाना बनाने पर रोक लगी हुई है लेकिन कुछ पहुंच वाले लोग चोरी छुपे तहखाना बना रहे हैं। तहखाना बनाने के लिये टैंक बनाने या कॉलम डालने, वाटर हार्वेस्टै आदि का बहाना बनाया जाता है। लेकिन इसके लिये निर्माण स्वीकृति नही दी जाती है, जिस कारण निकाय अधिकारियों से सांठगांठ कर तहखाने बनाये जाते हैं।
कई जगह तो मरम्मत की आड़ में नया निर्माण अवैध तरीके से किया जा रहा है, जिसकी जानकारी जोन के अधिकारियों और सतर्कता शाखा के अधिकारियों को भी होती है लेकिन भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे अधिकारी पत्रावलियों को खुर्दबुर्द कर अवैध निर्माणों को और अवैध तहखानों को प्रोत्साहन दे रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिये स्पष्ट आदेश जारी करने के लिये राज्य के मुख्यमंत्री, राज्य प्रशासन और निकाय प्रशासन को भी ज्ञापन की प्रति भेजी गई है।
ज्ञापन में बरसात के समय में हो रहे हादसों को देखते हुये तहखानों की खुदाई पर तत्काल रोक लगाने हेतु स्पष्ट आदेश जारी करने का आग्रह किया गया है। जिससे सम्भावित हादसों से बचा जा सके और मानवीय और जानमाल की सुरक्षा हो सके और निकाय अधिकारियों की सांठगांठ और भ्रष्टाचार पर भी रोक लग सके।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.




