जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) लोकजन सेवा संस्थान ने अपने संरक्षक आमेट रावत प्रभु प्रकाश सिंह के गत दिनो असामयिक निधन हो जाने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ।
लोकजन सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि आमेट रावत संस्थान के सभी कार्यक्रमों मे गहन रुची रखते थे व आमेट के इतिहास के अनछुए पहलुओं पर लिखने के लिये शोधकर्ताओं को हर संभव मदद कर प्रोत्साहित करते रहे । उनके असामयिक निधन से मेवाड़ ने एक युग दृष्टा खो दिया है ।
संस्थान के अध्यक्ष प्रो. विमल शर्मा, महासचिव जय किशन चौबे, कानूनी सलाहकार एड. मुरलीधर पालीवाल एवं मनोहर लाल मुदड़ा ने आमेट जाकर परिवारजनों को अपनी व संस्थान सदस्यों की ओर से संवेदना व्यक्त की ।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





