जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) निर्मला देवी सेवा संस्थान एनजीओ की ओर से करवा चौथ के रंग पिया के संग सीजन 3 का आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा | जिसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है |
संस्था की अध्यक्ष प्रिया सोनी ने बताया कि गत वर्ष के कार्यक्रम की सफलता के बाद से ही शहर की महिलाएं इस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रही थी जिसका आयोजन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक गोपालपुरा बायपास गुर्जर की थड़ी स्थित होटल ग्रैंड सफारी में किया जाएगा |
महोत्सव के दौरान प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा | कार्यक्रम के दौरान सोलो डांस के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तथा मिस एंड मिसेज करवा चौथ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा |
आज पोस्टर विमोचन प्रथम पूज्य मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर प्रांगण में किया गया | इस अवसर पर टीम मेंबर अर्चना दास, आशा गुप्ता, पहला शर्मा, सीमा गोयल, सुनीता गोयल, रेनू शर्मा, निशा यादव, वंदना अग्रवाल, सुनीता गुप्ता, आशा गुप्ता सहित कई महिलाएं मौजूद रही |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





