जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
दौसा (संस्कार सृजन) किस्सा कोताह पत्रिका द्वारा 'अवनिज लघुकथा प्रतियोगिता 2024' एवम् किस्सा कोताह सम्मान 2024 आयोजित की गई थी। जिसमें 150 से भी अधिक लघुकथाकारों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। लघुकथा के मापदंडों के अनुसार समीक्षकों द्वारा 133 लघुकथाएं प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ साहित्यकार सत्येंद्र कुमार रघुवंशी तथा बजरंग बिहारी तिवारी लघुकथा के मानक तत्वों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ लघुकथाओं का चयन किया गया। चयनकर्ताओं द्वारा आठ पुरस्कृत लघुकथाएं और सात सम्मानित लघुकथाएं निर्णायक मंडल तथा संयोजक- विजयानंद सिंह और संपादक- ए. असफल की सहमति से घोषित की गईं।
जिसमें दौसा जिले की साहित्यकार डॉ निर्मला शर्मा की लघुकथा "गृहस्वामिनी"को भी सम्मानित लघुकथाओ की श्रेणी में रखा गया। यह सम्मान डॉ निर्मला शर्मा को आगरा जिले की बाह तहसील में आयोजित तीन दिवसीय सम्मान समारोह में दिनांक 15 सितंबर को नीलम राकेश, सत्येंद्र कुमार रघुवंशी, बजरंग सिंह, ए. असफल तथा विजयानंद सिंह द्वारा प्रदान किया। जिसके अंतर्गत सम्मान पत्र, पत्रिकाएं, माला एवम् दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया गया।जहां लघुकथा का वाचन भी करवाया गया।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.