डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने संभाला जिला कलक्टर जयपुर का पदभार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने शुक्रवार को जयपुर जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को चार्ज सौंपा। डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों के साथ मिलकर राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए गुड गवर्नेंस की परिकल्पना को साकार करना उनका लक्ष्य रहेगा।


उन्होंने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आमजन की परिवेदनों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाएगा। साथ ही ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए ई-फाइल सहित अन्य आईटी आधारित नवाचारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद जिला कलक्टर ने जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) सुरेश कुमार नवल, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) नीलिमा तक्षक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) राजकुमार कस्वां, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) लोकेश कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (पूर्व) सुमन पंवार, उपखण्ड अधिकारी जयपुर-प्रथम राजेश जाखड़, उपनिदेशक जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हेत प्रकाश शर्मा सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में बतौर मिशन निदेशक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। साथ ही, उन्हें बतौर कलक्टर अलवर, नागौर, झालावाड़, जालोर जिले में जनहित से जुड़े कई नवाचारों के लिए जाना जाता है।

 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments