जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आगामी 7 सितंबर को एयू फाउंडेशन द्वारा गोविंदगढ़ के रामगोपाल कानूनगो राजकीय स्टेडियम में आयोजित होने वाली बनो चैंपियन विलेज लेवल स्पोर्टस प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन एसडीएम दिलीप सिंह राठौड ने किया |
कोच विनोद सैनी ने बताया की 7 व 8 सितंबर को आयोजित हो रही विलेज लेवल स्पोर्टस प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबाल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, थ्रो बॉल आदि खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित होगी | इसमें अंडर 17, अंडर 13 और अंडर 10 के आयु वर्ग के बच्चे भाग लेंगे | इस दौरान विजय जांगिड़, राहुल आदि लोग भी उपस्थित रहे |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





