जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) विज्ञान समिति अशोक नगर परिसर उदयपुर को सौर विद्युत समृद्ध करने हेतु प्रोफेसर उत्तम चंद जैन से भेंट स्वरुप चार लाख रुपये प्राप्त कर दस किलोवाट का सौर विद्युत संयंत्र स्थापित किया गया है ।
विज्ञान समिति के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि गत दिनों आयोजित समारोह मे राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ,विज्ञान समिति कुल प्रमुख डा. के एल कोठारी ,अध्यक्ष डा. के पी तलेसरा एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रो. यू सी जैन का शाल उपरणा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने उद्बोधन मे डा. के.एल. कोठारी ने प्रो जैन की इस अनुपम भेंट पर साधुवाद देते हुए बताया कि इस संयंत्र की स्थापना से परिसर का विधुत खर्च शून्य हो जायेगा । अभी यह संयंत्र सीधा विद्युत ग्रिड से जुड़ा है व आगामी बैटरी इंस्टालेशन योजना पर भी गहनता से विचार हो रहा है।
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.





