120वां द्विमासिक स्नेह मिलन समारोह का हुआ भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

उदयपुर (संस्कार सृजन) सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों ने अपना 120वां द्विमासिक स्नेह मिलन समारोह एक निजी प्रतिष्ठान में डॉ. एल एस जैन की अध्यक्षता मे मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. पुष्पा गुप्ता की सामुहिक ईश वंदना "इतनी शक्ति हमें देना दाता" व गीत "सूरज की पहली किरण पे आशा का संदेशा जागे" से हुई। 

डॉ. शोभा लाल दशोरा ने प्रसिद्ध राजस्थानी गीत "म्हारो वीर शिरोमणी देस" सुनाया तो वहीं डॉ. ए के गुप्ता ने देश प्रेम भरा गीत "जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया" सुनाया। वंदना गुप्ता ने संदेशप्रद  " ये बारिश क्या कहती है, कविता सुनाई, शकुन्तला धाकड ने "सुंदरता या महत्व" पर चाणक्य व चंद्रगुप्त का रोचक किस्सा सुनाया।  

फिल्मी गानों में डॉ. एस एस गुप्ता " मै जिंदगी का साथ निभाता चला गया" , डॉ. पुष्पा गुप्ता ने  "सावन का महीना", डॉ. विमल शर्मा ने " बेकरार करके हमे" व अक्षता गुप्ता ने " आ चल के तुझे"  अदिति गुप्ता "ओ रे मनवा तू तो बावरा" सहित 10 फिल्मी गीतों की मनोरंजक सुर लहरी सजी । इस माह जन्मे (सात) व विवाह बंधन मे बंधे (पांच) सदस्यों का बहुमान कर उन्हे सुदीर्घ जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

डॉ.वाई के गुप्ता परिवार की ओर से तंबोला गेम हुआ | जिसमें सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिये गये व उन्ही के स्नेहभोज पश्चात रुद्राष्टकम (डॉ. विमल शर्मा) व सभी के स्वस्थ्य व निरोगी जीवन की प्रार्थना मे वैदिक मंत्रोचार व शांति पाठ (डॉ. ए एल तापडिया ) से कार्यक्रम समाप्त हुआ। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069




Post a Comment

0 Comments