Rashifal: आज 12 अगस्त का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 12 अगस्त 2024 को सोमवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 12 अगस्त 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि : आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग बनेंगे, लेकिन आर्थिक मामलों में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपने काम पर फोकस करें। करियर में उन्नति के नए मौकों पर नजर रखें। आज घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

वृषभ राशि : आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। आय में वृद्धि के कई मौके मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट होगा। आज बड़े अमाउंट में किसी को पैसे उधार न दें। आज आप नए स्टार्ट-अप की शुरुआत कर सकते हैं। आपको हर कार्य के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आएगी।

मिथुन राशि : आज मिथुन राशि वालों का आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। दान-पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। हालांकि, जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। नए चैलेंजिंग टास्क मिलेंगे। जिससे ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे।

कर्क राशि : आज कर्क राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा वालों का स्थानांतरण हो सकता है। कुछ जातकों को करियर में उन्नति के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती है, लेकिन परिस्थितियां जल्द ही बेहतर हो जाएंगी।

सिंह राशि : आज सिंह राशि वालों के सभी सपने साकार होंगे। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों के सपोर्ट से अपार सफलता मिलेगी। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा सोच-समझकर कोई डिसीजन लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा के दौरान मेडिकल किट अपने साथ रखें।

कन्या राशि: आज कन्या राशि वालों को करियर से जुड़े डिसीजन बहुत सावधानी से लेने होंगे। इससे करियर की बाधाएं समाप्त होंगी। अगर आपको कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना करना पड़ रहा है, तो इस बारे में पेरेंट्स से डिस्कस करें। आज परिजनों के सहयोग से आपके हर कार्य सफल होंगे। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आज जल्दबाजी में कोई काम न करें।

तुला राशि : आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरीपेशा वालों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। जीवनसाथी से सोच मैच नहीं होगी, जिससे तकरार संभव है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। व्यापार में विस्तार होगा। सेहत पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।

वृश्चिक राशि : आज वृश्चिक राशि वालों का दिन बेहद लकी रहेगा। रिश्तेदारों से गुड न्यूज मिलेगी। जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री होगी। आज माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। करियर ग्रोथ के नए मौकों का भरपूर लाभ उठाएं। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें।

धनु राशि : धनु राशि वाले आज किसी से व्यर्थ में न उलझें। अगर आप दोस्तों के साथ ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो धन का प्रबंधन होशियारी से करें। आज आपके कार्यों में सकारात्मक बदलाव होंगे। करियर में उन्नति के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में खूब धन लाभ होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

मकर राशि : आज का दिन मकर राशि वालों के लिए काफी चैलेंजिंग होगा। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना होगा। ऑफिस में सहकर्मियों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। आपके डेली रूटीन में कई बदलाव होंगे। लाइफस्टाइल पहले से बेहतर होगी।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के जीवन में आज कई चुनौतियां आएंगी। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। बिजनेस से जुड़े डिसीजन बहुत सोच-समझकर लेने होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौलरहेगा। धार्मिक स्थल पर यात्रा के योग बनेंगे।

मीन राशि : आज मीन राशि वालों को करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य भी चल पड़ेंगे। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। हालांकि, पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। आपको हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments