बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ के पदाधिकारियों ने की विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ द्वारा 11 व 12 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल कावड़ यात्रा को लेकर संघ के पदाधिकारी जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दक्षिण शैफाली कुशवाहा और पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार उपखंड अधिकारी चौमूं दिलीप सिंह, पुलिस उप अधीक्षक गोविंदगढ़ राजेश जांगिड़, थानाधिकारी पुलिस थाना चौमूं प्रदीप शर्मा, गोविंदगढ़ बीसीएमएचओ डॉ. जेपी सैनी , सरपंच महार कला मीनू सैनी, सचिव ग्राम पंचायत महारकला हरिनारायण सैनी आदि से मिले ।


बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ के अध्यक्ष रमेश देवंदा ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों को महारकला स्थित श्री मालेश्वरनाथ धाम व कावड़ यात्रा मार्ग में व्यवस्थाओं के लिए ज्ञापन दिया है।  इस वर्ष होने वाली कावड़ यात्रा व भजन संध्या में लगभग 2100 महिला, पुरुष कावड़ यात्री ग्राम महारकला स्थित श्री मालेश्वरनाथ धाम परिसर में विशाल भजन संध्या दिनांक 11 अगस्त को शामिल होंगे | भजन संध्या प्रसिद्ध भजनगायक गुलाबनाथ महाराज द्वारा समय 8:15 बजे से 1:00 बजे तक होगी | भजन संध्या में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र, ग्राम महारकला व चौमूं के हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भजन संध्या का आनंद लेंगे | वहीं 12 अगस्त को श्री मालेश्वरनाथ धाम से समय प्रातः 4:15 बजे महाआरती के पश्चात कावड़ियों का समूह चौमूं के ब्रह्मपुरी स्थित श्री जागेश्वरनाथ मंदिर में लाकर जलाभिषेक करेंगे | 

कावड़ यात्रा में एक गजराज, 11 घोड़े, 11 ऊंट, दो झांकी, दो रथ, पांच ध्वनि विस्तारक वाहन नगर के प्रमुख चौराहों पर साउंड सिस्टम, अखाड़ा प्रदर्शन, दिल्ली की 31 सदस्य अघोरी जीवंत झांकी, जयपुर का प्रसिद्ध जिया बैंड, अजमेर का प्रसिद्ध भांगड़ा, क्षेत्र के विद्वानों द्वारा रूद्रपाठ ट्रॉली, मिनी बस, निजी वाहन, एम्बुलेंस इमरजैंसी वाहन आदि रहेंगे | यात्रा में चौमूं नगर के संपूर्ण यात्रामार्ग में श्रद्धालु स्वागत द्वार, डीजे, जलपान, आतिशबाजी, कृत्रिम वर्षा आदि कर स्वागत करेंगे | जिसमें लगभग 20000 की संख्या में आमजन, श्रद्धालु आदि शामिल रहेंगे | प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उचित सुविधा तथा पूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था का आश्वासन दिया है  | इसके अलावा जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर दक्षिण और पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम उपखंड अधिकारी चौमूं दिलीप सिंह, पुलिस उप अधीक्षक गोविंदगढ़ राजेश जांगिड़, थानाधिकारी पुलिस थाना चौमूं प्रदीप शर्मा, गोविंदगढ़ बीसीएमएचओ डॉ. जेपी सैनी , सरपंच महार कला मीनू सैनी, सचिव ग्राम पंचायत महारकला हरिनारायण सैनी को कावड़ यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देकर आमंत्रित किया है। 

इस दौरान संघ के पूर्व अध्यक्ष कुमार गौरव सैनी, सुरेश गोदारा, अटल मेठी, मंत्री अशोक पारीक, राजेन्द्र गुलिया, आशीष ताम्बी, सिद्धांत जैन, मनीष टेलर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments