इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने किया हर घर तिरंगा रैली का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे हर घर तिरंगा तीन दिवसीय अभियान के तहत दिनांक 13.08.2024 को हर घर तिरंगा पैदल रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. ममता भाटिया ने समस्त कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा रैली की शुरूआत तिरंगा लहराकर की। 

इस रैली में क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं इग्नू के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेशित विद्यार्थियों ने भाग लिया।  समस्त प्रतिभागियों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर के आसपास के क्षेत्र में नारों तथा हर घर तिरंगा गीत की गूंज के साथ एक पैदल रैली निकाली। 

इस रैली का मकसद जनसाधारण तथा विद्यार्थियों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान के लिए जागरूक करना है। इससे देश की एकता और अखंडता अधिक सुदृढ होगी तथा हमें गर्व के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा स्त्रोत होगी। 

क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर द्वारा आसपास के घरों में, समस्त कर्मचारियों तथा रैली में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को लहराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किये गये।

इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. इन्दु रवि, उप निदेशक, शेर सिंह, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. राममूर्ति मीना, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, डॉ. पवन कुमार सहायक कुलसचिव व समस्त कर्मचारियों ने भाग लिया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments