श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय में गुरु वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) श्री राधा गोविन्द राजकीय महाविद्यालय, कंवर नगर, ब्रह्मपुरी जयपुर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान उच्च शिक्षा की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. राजेन्द्र शर्मा (पूर्व संयुक्त निदेशक, HRD आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राज., जयपुर) विशिष्ट अतिथि तथा प्रो. ओम प्रकाश पारीक (संयोजक, प्रदेश प्रचार प्रकोष्ठ, ABRSM व प्रो. संस्कृत) रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती तथा महर्षि वेदव्यास की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया ने कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथिगण का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में भारतीय ज्ञान व ग्रंथ परम्परा पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को वर्तमान परिदृश्य में शिक्षा के बदलते स्वरूप को नैतिक मूल्यो के साथ आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। 

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो. ओमप्रकाश पारीक ने अपने संबोधन में ABRSM के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय वेद वाङमय के संकलन व संपादन में वेदव्यास की महत्ता को बताया जिन्होंने संस्कृति के चार पुरुषार्थ के साथ चरितार्थ किया तथा सनातन काल से चली आ रही भारतीय गुरु-शिष्य परम्परा को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता प्रो. राजेन्द्र शर्मा ने अपने वक्तव्य में मां को प्रथम गुरू मानते हुए महर्षि वेदव्यास, स्वामी दयानन्द सरस्वती, स्वामी विवेकानन्द व सचिन तेंदुलकर आदि का उदाहरण देते हुए गुरू के माहात्म्य की जानकारी दी एवं भारतीय ज्ञान परम्परा को विश्व को अमूल्य देन बताया ।

अंत में वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. नीलम शर्मा ने आगन्तुकों का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय विकास समिति के सम्मानित सदस्य विनोद मुदगल व राजकुमार पाठक तथा शिक्षाविद् जे.के. सैनी तथा मुकेश पारीक भी उपस्थित रहे। हरित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करते हुए NSS इकाई के सहयोग से आगन्तुक अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण का पुनीत कार्य किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय ABRSM इकाई सचिव डॉ. विवेक कुमार चूलेट व संगीता कुमारी ने किया। कार्यक्रम में संकाय सदस्य प्रो. स्नेह शर्मा, प्रो. विनोद कुमार बैरवा, डॉ अजीत सिंह चौधरी, डॉ. कविता साहनी, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. वरिन्दर सहगल, डॉ. निर्मला बंसल, सुबिता चौधरी. डॉ. सुनील कुमार शर्मा डॉ. महेश निठारवाल, अजय कुमार जाखड़, महेश मीणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अजय महावर, उपाध्यक्ष शबाना बानो तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments