यौन तस्करी पर हुआ कार्यशाला का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

अजमेर (संस्कार सृजन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में यौन तस्करी के लिए कार्यशाला का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सर्वोदय समिति संस्था के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यौन तस्करी पर जागरूकता एवं हाई रिस्क ग्रुप में आने वाले व्यक्तियों के पहचान संबंधी आवश्यक दस्तावेजों के लिए कदम उठाना था।


कार्यशाला में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने हाई रिस्क ग्रुप में आने वाले व्यक्तियों के अधिकार संरक्षण एवं सामाजिक सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। साथ ही ऎसे व्यक्तियों के विधिक अधिकारों पर भी विस्तृत चर्चा की। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार की मुफ्त राशन जैसी योजनाओं से लाभान्वित करने की भी सिफारिश की। 

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने सभी को समान अधिकार एवं सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। इसलिए महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सखी वन स्टॉप सेन्टर की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से महिलाओं के पुर्नवास एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कार्यशाला में स्वयंसेवी संस्थाओं से इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। 

समिति सदस्यों ने बताया कि विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा इस दिशा में हर संभव सहयोग एवं प्रयास किए जा रहे है। मुख्य रूप से पहचान संबंधी दस्तावेजों जैसे आधारकार्ड, पेंशन, केवाईसी आदि आवश्यक कार्यों के लिए प्रयास किए जा रहे है। कार्यशाला में दुर्गा माहिच, प्रबंधक, सखी वन स्टॉप सेन्टर भी उपस्थित रही।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments