एक पौधा मां के नाम को किया वर्क टीम ने साकार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) वर्क चैरिटेबल ट्रस्ट के राजस्थान चैप्टर को प्रिंसिपल प्रीति पारीक, वाइस प्रिंसिपल रेनू शर्मा और असेंबली होल्डर सबा परवीन की अध्यक्षता में एक प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान एकलव्य ज्ञान पीठ में आमंत्रित किया गया। मौका था मुख्यमंत्री भजनलाल के आह्वान "एक पौधा मां के नाम,को चरितार्थ करते हुए वर्क टीम ने वृक्षारोपण किया।

प्रीति पारीक ने बताया कि इस कार्यक्रम को आकर्षक बनाने हेतु  छात्रों के लिए एक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। निबंध शीर्षक "पृथ्वी पर पौधों की आवश्यकता क्यों हैं" तथा "मानवता की सेवा भगवान की सेवा है" की गई।प्रतियोगिता को बड़े उत्साह के साथ पूरा किया गया और वर्क टीम ने विजेताओं और प्रतिभागियों को उपहार वितरित किए, उनके प्रयासों और रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया।

वर्क संस्था ने "एक ईश्वर, एक धर्म, एक मानव जाति" के संदेश और अखंड भारत के दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हुए एक सार्थक वृक्षारोपण अभियान चलाया।

दिन का मुख्य आकर्षण वृक्षारोपण अभियान था, जहां वर्क संगठन ने स्कूल के साथ मिलकर पेड़ लगाए तथा छात्रों को पौधे वितरित किए। यह पहल हरित भारत और बेहतर भारत बनाने की दृष्टि से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल के आह्वान से प्रेरित थी। इस आयोजन ने युवा मन में पर्यावरण संरक्षण और एकता के मूल्यों को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर क्रमश:सिद्धार्थ,प्रेरणा कंवर तथा उदय अग्रवाल रहे।

कार्यक्रम को सबा परवीन ने सुचारू रूप से चलाया। वर्क की और से राजस्थान हेड लाइक हसन,यूसुफ खान,वर्क वूमेन विंग से लुबेना फिरदौस,रूबीना तबस्सुम मौजूद रहीं। कार्यक्रम को वर्क हैड लाइक हसन तथा लुबेना फिरदौस ने भी संबोधित किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments