नरेश जिंदल 2 दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव समिति के संयोजक नियुक्त

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधाबाग कॉलोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान पर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन किया जाएगा। सम्पूर्ण भारतवर्ष में गायत्री परिवार द्वारा परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवम वंदनीया माताजी भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म सानिध्य में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जायेगा। 

कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट चौमूं की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न की गई। जिसमे ट्रस्ट अध्यक्ष विनेश अग्रवाल और सचिव राजकुमार शर्मा ने कार्यक्रम संचालन समिति का गठन किया। संचालन समिति का मुख्य संयोजक नरेश जिंदल को बनाया गया और सह संयोजक भवानी सिंह नाथावत , राजेंद्र कुमार भातरा ,महिला मंडल से ममता दादरवाल को नियुक्त किया गया । 

सचिव व व्यवस्थापक राजकुमार शर्मा ने गुरु पूर्णिमा पर्व के महत्व को बताते हुए बताया कि दिनांक 20 जुलाई को साधकगणों द्वारा प्रातः 7 बजे से अगली सुबह 7 बजे तक 24 घंटे का सामूहिक अखंड जप का आयोजन किया जाएगा | 21 जुलाई 2024 को प्रातः 7:30 बजे से 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सभी साधकगण अखंड जप की दशांश आहुतियां समर्पित करेंगे। इसके बाद कार्यक्रम की पूर्णाहुति संपन्न की जाएगी। 

वहीं ट्रस्ट उपाध्यक्ष एड. जितेंद्र सिंह बीजावत ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष सजावट की जाएगी। 

बैठक में सांवरमल अग्रवाल, रामबाबू सैन, जगदीश प्रसाद शर्मा, महेंद्र कुमार विजय, दिनेश खेमावाला आदि परिजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments