भारतीय जनता पार्टी जयपुर देहात उत्तर के जिला कार्य समिति की आयोजित हुई बैठक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्य समिति प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल राधा स्वामी बाग चौमूं में आयोजित की गई | जिसमें भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर ने कार्यकरता का आह्वान किया | 

भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब कल्याण को समर्पित है, दलित और वंचित के उत्थान को समर्पित है, युवाओं को रोजगार एवं महिलाओं दिव्यांगों को सशक्त करने को समर्पित है | हमें सरकारी योजनाओं को गांव-गांव ढाणी ढाणी पहुंचना होगा | इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर सरकारी योजनाओं का लाभ सर्वस्पर्शी बने ऐसा प्रयास करना होगा | 

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा ने कार्य समिति का प्रस्ताव सत्र में प्रस्तावित भाषण रखा जिसमें पार्टी का राजनीतिक प्रस्ताव आगामी कार्य योजना अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा पर उनका ओजस्वी उद्बोधन रहा | 

कार्यक्रम में सीकर लोकसभा से पूर्व सांसद सुमेधा आनंद सरस्वती ने भी अपना संबोधन दिया उन्होंने मोदी के 10 साल के कार्यों पर अपना वक्तव्य दिया |

शाहपुरा से भाजपा प्रत्याशी उपेन यादव ने राजस्थान सरकार को युवाओं की सरकार बताया | शाहपुरा से पूर्व विधायक रहे आलोक बेनीवाल ने सरकार के किसान कल्याण के कार्यों पर प्रकाश डाला |

जिला प्रमुख राम चोपड़ा ने सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला | जिला उपाध्यक्ष रत्न कुमारी ने महिलाओं को दिए गए तृतीय श्रेणी में 50% आरक्षण पर अपना वक्तव्य रखा |

जिला महामंत्री गोपाल अग्रवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया | जिला महामंत्री बृजेश सोनी ने कार्यक्रम के समापन में स्मृति चिन्ह भेंट किया | कार्यक्रम में जयपुर देहात उत्तर के मंडल अध्यक्षों समेत 560 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया | समिति में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया | 

कार्य समिति में जिला प्रभारी सतवीर यादव, पूर्व प्रधान रघुवीर चौधरी, गुड्डू सैनी, पावटा प्रधान पूजा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान सीता चौधरी, जालसू प्रधान हरदेव यादव समेत पूरी जिला कार्यकारिणी, भारतीय जनता पार्टी के जीते हुए प्रधान, उप प्रधान बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए |

चौमूं के जिला मंत्री सरवन सैनी, विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेश गोदारा, युवा मोर्चा महामंत्री ओमप्रकाश पुरी, किसान मोर्चा के दिनेश सैनी, जिला मंत्री ताराचंद चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, मंच व्यवस्था का सफल संचालन किया | जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा ने मंच का संचालन किया |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments