देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान दौसा ने मनाया गुरु पूर्णिमा उत्सव

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

दौसा (संस्कार सृजन) देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान दौसा द्वारा वन महोत्सव के अंतर्गत महात्मा गांधी गवरमेंट स्कूल रेलवे स्टेशन दौसा में पर्यावरण जागरूकता, बाल साहित्य वितरण के साथ अंधकार रूपी अज्ञान का शमन कर ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरुओं का सम्मान किया गया। 

देवगिरि साहित्य एवं शोध संस्थान की अध्यक्ष डॉ निर्मला शर्मा द्वारा बताया गया कि वन महोत्सव की श्रृंखला में महात्मा गांधी रेलवे स्कूल दौसा में बालक बालिकाओं को गुरु का महत्व बताते हुए पर्यावरण के प्रती जागरूक करने हेतु परिचर्चा रखी गई। साथ ही बाल साहित्य से संबंधित पुस्तकें एवं पत्र पत्रिकाएं वितरित की गई। 

आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य रेलवे स्कूल एवम पर्यावरण प्रेमी रामबाबू गुप्ता तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी और शिक्षाविद सुशील शर्मा, साहित्यकार एवं वर्तमान प्राचार्य रवींद्र चतुर्वेदी द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवम् माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

संस्थान द्वारा समाज में अपनी सामाजिक, साहित्यिक एवम् शैक्षणिक गतिविधियों द्वारा विशिष्ठ स्थान बनाने वाले रामबाबू गुप्ता तथा रवींद्र चतुर्वेदी का शॉल, संस्थान का दुपट्टा तथा पुस्तक प्रदान कर सम्मान किया गया। साथ ही गौ सेवक सुशील शर्मा को पर्यावरण की दिशा में विशेष कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।

अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में कम से कम एक पेड़ लगाने तथा उनके पोषण संरक्षण की बात कही गई। साथ ही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु तथा शिष्य के संबंधों पर बोलते हुए रामबाबू गुप्ता ने कहा कि गुरू पूर्णिमा गुरू शिष्य के मध्य स्थापित पवित्र बंधन का सम्मान करने का दिन है। यह हमारे जीवन में ज्ञान, बुद्धि और मार्गदर्शन के महत्व की याद दिलाता है। 

सुशील शर्मा द्वारा बालकों को स्वाध्याय पर बल देकर अधिक से अधिक पुस्तके पढ़ने तथा मोबाइल के कम से कम प्रयोग की बातें कही। डॉ निर्मला शर्मा द्वारा बालकों के साथ भाषा, पर्यावरण एवम् पुस्तकों से संबंधित संवाद किया गया। जिसके अंतर्गत बालक बालिकाओं से वाचन एवं प्रस्तुतिकरण की गतिविधियां करवाई गई। तत्पश्चात विद्यार्थियों को बाल साहित्य की पुस्तकें वितरित की गई।

कार्यक्रम का संचालन सीताराम शर्मा द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन रविंद्र चतुर्वेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्नेहा शर्मा, शिवदयाल शर्मा,नेहा शर्मा, मनीष शर्मा, मुरलीधर मीना, गोपाललाल शर्मा आदि भी शामिल रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

BUSSINESS SITE - https://meraemitracentre.business.site

WHATSAPP CHANNEL - https://whatsapp.com/channel/0029Va6PRXT2v1IoGisBvT3H

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments