Rashifal: आज 5 जून का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 5 जून 2024 को बुधवार है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 5 जून 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |

मेष राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। चुनौतियों के बावजूद करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। रोमांटिक लाइफ में सबकुछ बढ़िया  रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

वृषभ राशि- आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। छोटे भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार के मामले में अच्छा दिन है। प्रेमी से मुलाकात संभव है।

मिथुन राशि- पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।  आज स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट करने से बचें। धन हानि हो सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। पार्टनर का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।

कर्क राशि- धन बचत करें। कर्ज चुकाने का प्रयास करें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में किसी से भी अपने सीक्रेट शेयर न करें। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें। फ्रेंड्स के साथ  ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। आज सिंगल जातकों को प्रपोजल मिल सकता है। रिजेक्ट करने से पहले एक बार विचार जरूर करें। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत पर ध्यान दें। दिन की शुरुआत योग और एक्सरसाइज से करें।

सिंह राशि : आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।  स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। धन का लेन-देन होशियारी से करें। आज आपको व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। हर कार्य के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। 

कन्या राशि- आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। शैक्षिक कार्यों में अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद दूर होंगे।  आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पैसे को स्मार्ट तरीके से मैनेज करें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को नजरअंदाज न करें। परिजनों के साथ मिलकर समस्या का समाधान निकालें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। पार्टनर के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। आज साथी से अपनी फीलिंग्स खुलकर शेयर करें।

तुला राशि- आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन शाम तक परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों को हैंडल करने में सक्षम होंगे। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ टाइम स्पेंड करेंगे। करियर ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। करियर की चुनौतियां दूर होंगी। हर कार्य के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि- इनवेस्टमेंट से जुड़े डिसीजन सोच-समझकर लें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। आज आपके सपने साकार होंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे।  फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। इससे पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कामयाबी मिलेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। लव लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा।

धनु राशि- निवेश से जुड़े डिसीजन बड़ी होशियारी से लें। इससे फ्यूचर में अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। छोटे भाई-बहनों की मदद करनी पड़ सकती है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। लव लाइफ में दिलचस्प मोड़ आएंगे। सेहत पर ध्यान दें। ऑयली फूड के सेवन से परहेज करें।

मकर राशि - प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय में वृद्धि के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। पर्सनल लाइफ की दिक्कतों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। करियर में हर कार्य के अच्छे परिणाम मिलेंगे। रिलेशनशिप की प्रॉब्लम को समझदारी से सुलझाएं। पार्टनर के साथ वेकेशन पर जा सकते हैं। इससे लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। शैक्षिक कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। सिंगल जातकों की ऑफिस इवेंट या ट्रैवलिंग के दौरान अचानक किसी खास से मुलाकात होगी। 

कुंभ राशि- आज लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी के लिए आसानी से लोन उपलब्ध होगा। करियर से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं या पुराना घर मरम्मत करवा सकते हैं। आज शैक्षिक कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।  साथी का सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा।

मीन राशि- व्यापार में विस्तार होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। नया घर खरीदने का प्लान बना सकते हैं। पार्टनरशिप के साथ नए बिजनेस की शुरुआत करने का मौका मिमलेगा। फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही अपनी डाइट पर ध्यान दें। हरी सब्जियां और फल का सेवन ज्यादा करें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments