श्री सिद्ध पीठ धाम में पाटोत्सव के उपलक्ष्य में महाआरती का हुआ भव्य आयोजन, सजाई गई फूल बंगला झांकी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) जयपुर मुहाना स्थित श्री सिद्ध पीठ धाम में पाटोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित महाआरती एवं ब्रह्मलीन अशोक महाराज की मूर्ति अनावरण के अवसर पर संत कमलेश ने कहा कि "संस्कारों का प्रतीक है एक वृक्ष, जिसका स्वम के लिए कोई चाहत नहीं होती है, सब दूसरों के लिए होता है, छाव भी फल भी। इसी प्रकार अच्छे संस्कार भी समाज को लाभान्वित करते हैं। एक वृक्ष सुखा समाज में संस्कार का पतन होना तय है।"

इस आयोजन में पशुपतिनाथ का अभिषेक किया गया और फूल बंगला झांकी सजाई गई। संत कमलेश शर्मा ने बताया कि ब्रह्मलीन अशोक जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से पाटोत्सव में समाधिस्थ बाबा स्त्रामदास महाराज की समाधि स्थल को सुगंधित फूलों से सजाकर लड्डुओं का भोग लगाया गया। ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं ने समाधि स्थल की पूजा-अर्चना कर आरती की। 

प्रवक्ता मोहित शर्मा और नीरज शर्मा ने बताया कि सिद्ध पीठ धाम में अशोक महाराज की मूर्ति का अनावरण हुआ। अनावरण के पश्चात मंदिर में भगवान पशुपतिनाथ का विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सहस्त्रगढ़ हुआ। जिसमें भगवान को विभिन्न तीर्थों के जल और फलों के रस से पंचामृत से अभिषेक किया गया। 

अभिषेक के पश्चात भगवान को नूतन पोशाक धारण कराई गई। फूल बंगला झांकी सजाकर ठंडी तासीर वाली व्यंजनों का भोग लगाया गया। संत महंतों और श्रद्धालुओं ने पशुपतिनाथ की महाआरती की। मंदिर प्रांगण में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ संपन्न हुए। हनुमान जी महाराज को लड्डू और फलों का विशेष भोग लगाया गया। भंडारा प्रसादी में आसपास के गांवों से हजारों की तादाद में भक्तों ने भगवान की प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, भाजपा नेता रामचरण वोहरा, बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर अमित बोकाडिया, दीपा बोकाडिया, महाराज मनोहर दास, बाल किशन दास, अयोध्या दास, राम जी लाल, राम गोपाल, रामरस दास, विष्णु लाटा, नवरतन नारनिया, देवी शंकर शर्मा, शंकर लाल सैनी, लाल चंद सैनी, दिनेश वोहरा और दिनेश कागज़ी सहित कई गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments