गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान चौमूं में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ भव्य आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के राधाबाग कॉलोनी में स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ संस्थान पर गायत्री जयंती पर्व, गंगा दशहरा एवम परम पूज्य गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस के उपलक्ष्य में पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र और महामृतुंजय मंत्रों की आहुतियां प्रदान की।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रज्ञा गीत के माध्यम से वाद्य यंत्रों के साथ की गई। साथ ही यज्ञ के माध्यम से गर्भवती माताओं चंचल सैन, आशा चोपड़ा का पुंसवन संस्कार संपन्न कराया गया। औषधि अवघ्राण के पश्चात गर्भिणी के आने वाली संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंत्रोच्चार के साथ खीर की विशेष आहुतियां प्रदान की गई और मेघा सैनी के 6 माह के बालक का अन्नप्राशन संस्कार करवाया गया। 

यज्ञ के पश्चात तीनों माताओं का पुष्प वर्षा कर समस्त उपस्थित परिजनों द्वारा आशीर्वचन किया गया। साथ ही परिव्राजक दयाराम राजपाल की पौत्री मेधस्वी राजपाल का मुंडन संस्कार कर्म संपन्न कराया गया। चौमूं थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने भी परिवार सहित यज्ञ भाग लिया। 

गायत्री परिवार ट्रस्ट के सचिव राजकुमार शर्मा ने बताया कि आज ही के दिन इस अखिल विश्व गायत्री परिवार मिशन की स्थापना करने वाले हमारे परमपूज्य गुरुदेव युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने गायत्री मंत्र बोलते हुए महाप्रयाण को प्राप्त हुए थे । यह दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन था जिस दिन गुरुदेव की चेतना सारे जगत में फैल गई और साकार से निराकार हो गई। आज मिशन का जो रूप हम सब देख रहे है कि भारतीय संस्कृति के प्रचार - प्रसार में गुरुदेव का तपबल ही सनिहित है। गुरुदेव के सदविचारों ने सामान्य मनुष्य के जीवन पर क्रांतिकारी प्रभाव डाला है। बताया कि गुरुदेव ने विचार क्रांति के लिए जीवन के समस्त क्षेत्रों के लिए  लगभग 3200 पुस्तकों लेखन एवम प्रकाशन किया। 

ट्रस्ट उपाध्यक्ष एड. जितेंद्र सिंह बीजावत ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी पर्व के से एक दिन पूर्व शनिवार को चौबीस घंटे का सामूहिक अखंड गायत्री जप का आयोजन किया गया था जिसमे सभी साधकगणों और धर्मप्रेमियों ने मिलकर सम्पन्न किया और यज्ञ में बताया कि लगभग ढाई लाख गायत्री मंत्रों का जाप कर इस सामूहिक अखंड जप को सफल बनाया गया। जिसके लिए सभी को साधुवाद प्रदान किया। 

ट्रस्ट अध्यक्ष विनेश अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही जुलाई माह में आप सभी के सहयोग से शांतिकुंज हरिद्वार के माता भगवती भोजनालय के लिए गेंहू का ट्रस्ट रवाना किया जायेगा जिसके लिए सभी से अपना अपना सहयोग देने के लिए आग्रह किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गजेंद्र सिंह बीजावत, महेंद्र विजय, जगदीश प्रसाद शर्मा, श्रीरामधन टाक, सावरमल अग्रवाल, मदनलाल विजयवर्गीय, दिनेश खेमावाला, मालचंद बुनकर, रामबाबू सैन, भवानी सिंह, रामसिंह दादरवाल, अमित अग्रवाल, नरेश कुमार, श्रीराम बटवाल, सालिगराम अग्रवाल, रमाकांत मोदी, पवन कुमार माहेश्वरी, हेमराज कुमावत, मदनलाल शर्मा, हरिराम शर्मा, दामोदर प्रसाद शर्मा, कजोड़मल कुमावत, माला शर्मा, ममता दादरवाल, नम्रता शर्मा, इंद्रा कुमावत एवम कार्यकर्ता रमेश राजपाल आदि परिजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments