प्रकृति फाउंडेशन ने जरूरतमंद लोगों को स्लिपर व ठंडाई का किया वितरण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) भयंकर गर्मी को देखते हुए प्रकृति फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद लोगों को चप्पल और ठंडाई का वितरण किया गया। फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रियंका पंकज गोयल ने बताया कि नौतपा शुरू हो चुका है और स्वेज फॉर्म स्थित कच्ची बस्ती में कई लोग नंगे पैर घूमते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हमने चप्पल और ठंडाई वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। 





यह कार्यक्रम सुल्तान नगर कच्ची बस्ती, बाबा रामदेव नगर सुलभ के सामने, शौर्य सेवा संस्थान घायल पशु पक्षी केंद्र और सावित्रीबाई फुले पाठशाला में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संतोष का सानिध्य रहा। पंकज कुमार गोयल और प्रियंका गोयल ने कार्यक्रम की शुरुआत पाठशाला के बच्चों का जन्मदिन केक काटकर की। समारोह के मुख्य अतिथि नवल किशोर शर्मा थे। 

अतिथियों में शौर्य सेवा संस्थान से संतोष, संरक्षक भवानी शंकर सैनी, प्रकृति फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सतीश कुमार, उर्मिला नयाती, नेहा जैन, प्रियांशी डोगरा, कविता शर्मा, शालू मेहरा, नीलम त्यागी, सुरभि, हिमान्या अग्रवाल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। 

इस पहल का उद्देश्य गर्मी से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना था जिसे स्थानीय समुदाय ने बहुत सराहा। फाउंडेशन के सदस्यों ने भविष्य में भी इस तरह के सेवा कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया। बच्चों ने शानदार डांस किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया और प्रियंका पंकज गोयल की ओर से पक्षियों के पानी के लिए परिंडा दिया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments