इग्नू के पशु कल्याण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम की आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने पशु कल्याण में स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ममता भाटिया ने बताया कि इस कार्यक्रम की अवधि एक वर्ष है तथा फीस मात्र 5400 रू है। इस कार्यक्रम की शुरुआत जुलाई 2020 सत्र में की गई थी तथा इस कार्यक्रम ने अब सबसे बडे वैश्विक पशु कल्याण शिक्षा कार्यक्रम के रूप में मान्यता प्राप्त होने का गौरव हासिल कर लिया है। वर्तमान में पशु कल्याण के बारे में सबसे बडी चिंता कृषि में पशुधन उत्पादन से संबंधित रही है और इस प्रकार कृषि पशु कल्याण ने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया है। यह कार्यक्रम पशु कल्याण कानून, नीतियां और संगठन, संगठनात्मक ढाचे और नैतिक विचारों पर चर्चा के साथ पशु कल्याण को नियंत्रित करने वाले प्रासंगिक कानून प्रर्वतन तत्र और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। यह कार्यक्रम पशु कल्याण मुद्दे, वध और आपदाओं से संबंधित पशु कल्याण मुद्दों के साथ-साथ पालतू जानवरों, कामकाजी जानवरों, चिडियाघर व जंगली जानवरों सहित विभिन्न पशु श्रेणियों के कल्याण सबंधी चिंताओं की जांच करता है। एक साल के इस कार्यक्रम के चार मुख्य घटक है (1) पशु कल्याण विज्ञान और नैतिकता (2) पशु कल्याण मुद्दे (3) पशु कल्याण कानून और नीतियां एवं (4) पशु कल्याण प्रथाए और मानक।

पशु कल्याण के प्रति जुनूनी व्यक्ति, पशु कल्याण संगठनों / गैर संगठनों / गौशालाओं के कर्मचारी, विश्वविद्यालयो और पशु चिकित्सा महाविद्यालयों में संकाय सदस्य, शोधकर्ता, सरकारी और सैन्य सेवाओं में पशु चिकित्सक और परा पशु चिकित्सक, पशु कल्याण बोर्डों और समितियों के सदस्य, कानून प्रवर्तन पेशवर, सिविल सेवक, वन सेवा अधिकारी और वन्यजीव संरक्षणवादी आदि को इस कार्यक्रम में प्रवेश लेकर अपनी योग्यता एवं ज्ञान को बढ़ाना चाहिए।

डॉ. ममता भाटिया ने यह भी बताया कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पशु कल्याण में विज्ञान-आधारित शिक्षा प्रदान करना और पशु कल्याण के संबंध में निर्णय लेने के लिए हितधारक क्षमता को बढ़ावा देना इस कोर्स का उद्देश्य है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा मान्य पीजीडीएडब्ल्यू कार्यक्रम पशु कल्याण शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए शुरू किया गया है। विद्यार्थियों को कार्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए अतिम तिथि 30 जून से पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर https://ignouadmission.samarth.edu.in/ लिंक पर आवेदन करें।

इग्नू कार्यक्रमों में नये प्रवेश एवं पुनः प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2024 रखी गयी है। इच्छुक विद्यार्थी इग्नू कार्यक्रमों कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए नजदीकी इग्नू अध्ययन केन्द्रों पर जाकर भी अपना आवेदन कर सकते है।

विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने सुविधा मुहैया करवा रखी है। विद्यार्थी अपने प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सोमवार से शुक्रवार समय सुबह 9:30 बजे से सांय 6:00 बजे तक क्षेत्रीय केन्द्र आ सकते है या ई-मेल आई.डी. rejaipur@ignou.ac.in पर ई-मेल कर सकते है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments