चौमूं माली समाज के 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह कल,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देंगे आशीर्वाद

माली समाज विकास समिति चौमूं द्वारा रींगस रोड बस स्टैंड के पास स्थित सैनी समाज सभा भवन में 25 जोड़ों का 17 वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन रामनवमी को बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा |

समिति अध्यक्ष घीसालाल सैनी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत के समारोह में पधारने की पूर्ण संभावना है | सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर कल प्रातः 7:15 बजे चौमूं  थाना मोड़ स्थित आदर्श विद्या मंदिर में सिंयाला कार्यक्रम होगा | इसके बाद यहां से बारात सजकर  सभा भवन के लिए रवाना होगी | रास्ते में समाज बंधुओ द्वारा ठंडा पेय और फूलों की वर्षा कर स्वागत किया जाएगा | 8:30 बजे थाम पूजन होगा, 10:30 बजे बारात का स्वागत किया जाएगा | 11:15 बजे तोरण कार्यक्रम और वरमाला होगी | इसके बाद दोपहर 12:15 बजे पाणिग्रहण संस्कार का कार्यक्रम संपन्न होगा | दोपहर 12:15 बजे से 3 बजे तक प्रीतिभोज का कार्यक्रम होगा | दोपहर 1:15 बजे भामाशाहों का सम्मान और व वधुओं को अतिथियों द्वारा आशीर्वाद का कार्यक्रम आयोजित होगा | इसके बाद अंत में सायं 3:15 बजे विदाई समारोह के रूप में कार्यक्रम संपन्न होगा |

कल होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर समिति के पदाधिकारी द्वारा तैयारी का जायजा लिया गया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए | इस दौरान पूर्व अध्यक्ष दिनेश तिगरिया, कन्हैयालाल पापटवाण, हीरालाल पांच्या,राधेश्याम तंवर, मनोज सैनी,रामचंद्र तून्दवाल,सायर सिंह तंवर आदि लोग मौजूद रहे | 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments