LIVE - देखिए अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक का सीधा प्रसारण

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी        

अयोध्या (संस्कार सृजन) चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन 17 अप्रैल को रामनवमी मनाई जा रही है | भगवान श्रीराम का जन्म कर्क लग्न और अभिजीत मुहूर्त में मध्यान्ह 12 बजे हुआ था | अयोध्या में इस मौके पर दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक होगा | इस दौरान अभिजीत मुहूर्त रहेगा |

वाल्मीकि रामायण के मुताबिक त्रेतायुग में इसी समय श्रीराम का जन्म हुआ था | श्रीराम जन्म पर पूजा और व्रत करने की परंपरा है | राम नवमी इस साल 17 अप्रैल 2024 को नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल 2024 को दोपहर 01.23 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 17 अप्रैल 2024 को दोपहर 03.14 मिनट पर समाप्त होगी |


हिंदू कैलेंडर के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 17 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी | आज पूरे देश में धूमधाम से राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है | धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म राजा दशरथ के घर पर हुआ था |

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान राम का जन्म मध्यान्ह में अभिजीत मुहूर्त में हुआ था | उस समय सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह का विशेष योग बना था जबकि सूर्य, मंगल, गुरु, शुक्र और शनि अपनी-अपनी उच्च राशि में मौजूद थे | हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार रामनवमी के दिन 17 अप्रेल को शुभ योग बन रहा है जो इसे बहुत खास बना रहा है | इस वर्ष रामनवमी पर आश्लेषा नक्षत्र, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है |

राम नवमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:16 मिनट से लेकर 06:08 मिनट तक रहेगा | वहीं पूरे दिन रवि योग का संयोग बनेगा | 17 अप्रैल को रवि योग लग रहा है जोकि पूरे दिन रहने वाला है | ज्योतिष शास्त्र में रवि योग को बहुत शुभ माना गया है | इस योग में सूर्य का प्रभाव होने से भक्तों को सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है | इस योग में धार्मिक कार्य और हवन पूजन करने से जीवन में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है |

रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे जब रामलला का सूर्य तिलक होगा, उस समय केदार, गजकेसरी, पारिजात, अमला, शुभ, वाशि, सरल, काहल और रवियोग बनेंगे | इन 9 शुभ योग में रामलला का सूर्य तिलक होगा | वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि, राम जन्म के समय सूर्य और शुक्र अपनी उच्च राशि में थे | चंद्रमा खुद की राशि में मौजूद थे | इस दिन गुरु व सूर्य के एक साथ मेष राशि में रहने पर गुरु आदित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है | ऐसा योग 12 साल बाद बन रहा है | 

सूर्य की पहली किरण से मंदिर का अभिषेक होना बहुत शुभ माना जाता है | सनातन धर्म में सूर्य को ऊर्जा का स्रोत और ग्रहों का राजा माना जाता है | ऐसे में जब देवता अपनी पहली किरण से भगवान का अभिषेक करते हैं तो उसे आराधना में और देवत्व का भाव जाग जाता है | इस परिकल्पना को सूर्य किरण अभिषेक कहा जाता है |

श्री राम जन्म से सूर्यवंशी थे और उनके कुल देवता सूर्यदेव हैं | मान्यता है चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर 12:00 बजे श्रीराम का जन्म हुआ था | उस समय सूर्य अपने पूर्ण प्रभाव में थे | सनातन धर्म के अनुसार उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य देने, दर्शन व पूजा करने से बल, तेज व आरोग्य की प्राप्ति होती है | इसके साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है|  विशेष दिनों में सूर्यदेव की पूजा दोपहर के समय में ही होती है क्योंकि तब सूर्यदेव अपने पूर्ण प्रभाव में होते हैं |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512.

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments